लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मदरसे के पास बड़ा धमाका, अब तक 25 लोगों की हुई मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 23, 2018 13:52 IST

Bomb Blast in Khyber Pakhtunkhwa Pakistan:मिली जानकारी के अनुसार,  पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भीड़भाड़ वाले बाजार में मदरसे के पास शक्तिशाली बम धमाका हुआ। इसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

Open in App

पाकिस्तान में आए दिन आतंकवादी हमले होते रहते हैं, जिसमें मासूम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। शुक्रवार को भी एक भयानक बम धमाका हुआ है, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई है और 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़स सकता है। 

मिली जानकारी के अनुसार,  पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भीड़भाड़ वाले बाजार में मदरसे के पास शक्तिशाली बम धमाका हुआ। इसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।अधिकारियों ने बताया कि कबीलाई जिले औरकजई जिले के कलाया इलाके में जुमा बाजार में यह विस्फोट हुआ। जियो न्यूज ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से बताया कि विस्फोट में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उसने बताया कि विस्फोट मदरसे के दरवाजे के बाहर हुआ।पख्तूनख्वा प्रांत के अलावा कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने कराची स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास के निकट गोलियां चलाईं हैं, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। डॉन समाचारपत्र की खबर के मुताबिक, क्लिफटन इलाके में एक धमाके की भी आवाज सुनी गई, जिसकी प्रकृति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। 

जियो न्यूज ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा है कि इस हमले में तीन आतंकी भी ढेर किए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की बड़ी टुकड़ियों की इलाके में तैनाती की गई है। रेड जोन माने जाने वाले इस क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।(समाचार ऐजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :बम विस्फोटपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी