लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड-वेल्स: अश्वेत बच्चों को निर्वस्त्र कर जांच की संभावना अन्य की तुलना में है 6 गुना ज्यादा, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By भाषा | Updated: March 27, 2023 15:22 IST

बाल आयुक्त रैशेल डीसूज़ा ने कहा कि रिपोर्ट में पाया गया है कि व्यापक तौर पर सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया जाता है और यह बेहद चिंताजनक चलन का सबूत है। नई रिपोर्ट कहती है कि आठ साल तक की उम्र के बच्चों की मनोरंजन पार्क या गाड़ियों में तलाशी ली जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 2,847 बच्चों की तलाशी ली गई है उनमें एक तिहाई से ज्यादा बच्चे अश्वेत थे।

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड और वेल्स में अश्वेत बच्चों को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, अश्वेत बच्चों को निर्वस्त्र कर जांच की संभावना यहां ज्यादा पाई गई है। अन्य बच्चों के मुकाबले अश्वेत बच्चों को निर्वस्त्र करने की संभावना छह गुना ज्यादा पाई गई है।

लंदन:इंग्लैंड और वेल्स में पुलिस द्वारा अश्वेत बच्चों को निर्वस्त्र कर जांच करने की संभावना अन्य की तुलना में छह गुना ज्यादा है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। बाल आयुक्त रैशेल डीसूज़ा ने पाया कि 2018 से 2022 के बीच तकरीबन तीन हजार बच्चों की निर्वस्त्र कर जांच की गई और आधे से ज्यादा मामलों में तलाशी के दौरान कोई वयस्क व्यक्ति मौजूद नहीं था। 

स्कूल में मारिजुआना रखने पर लड़की की ली गई थी तलाशी

साल 2020 में लंदन के एक स्कूल में मारिजुआना (नशीला पदार्थ) रखने के संदेह में 15 वर्षीय एक लड़की की, वयस्क जांचकर्ता की अनुपस्थिति में दो महिला अधिकारियों ने तलाशी ली थी। लड़की उन दिनों माहवारी के दौर से गुजर रही थी और उसके पास से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ थे। इसके बाद जांच शुरू की गई थी। पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि अपमानजनक तरीके से तलाशी लेने का कारण नस्लवाद हो सकता है। 

तलाशी के दौरान कोई कानून का पालन नहीं होता है

डीसूज़ा ने कहा कि रिपोर्ट में पाया गया है कि व्यापक तौर पर सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया जाता है और यह बेहद चिंताजनक चलन का सबूत है। नई रिपोर्ट कहती है कि आठ साल तक की उम्र के बच्चों की मनोरंजन पार्क या गाड़ियों में तलाशी ली जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 2,847 बच्चों की तलाशी ली गई है उनमें एक तिहाई से ज्यादा बच्चे अश्वेत थे। 

अन्य की तुलना में छह गुना ज्यादा अश्वेत बच्चों की ली जाती है निर्वस्त्र तलाशी

रिपोर्ट के मुताबिक, आबादी के हिसाब से अश्वेत बच्चों की तलाशी की संभावना अन्य की तुलना में छह गुना ज्यादा है। डिसूज़ा ने कहा कि निर्वस्त्र कर तलाशी जरूरी हो सकती है लेकिन बच्चों की सुरक्षा के लिए ''मजबूत सुरक्षा उपाय'' भी होने चाहिए। एक प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्रालय बच्चों की सुरक्षा को बेहद गंभीरता से लेता है।  

टॅग्स :इंग्लैंडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा