BIMSTEC Summit in Bangkok 2025: 21 सूत्री कार्ययोजना का प्रस्ताव?, छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन पीएम मोदी ने कहा-यूपीआई से सभी को जोड़ना, देखें मुख्य बातें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 15:19 IST2025-04-04T15:18:17+5:302025-04-04T15:19:18+5:30
BIMSTEC Summit in Bangkok 2025: थाईलैंड द्वारा आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमा, श्रीलंका और भूटान के नेता भाग ले रहे हैं।

photo-ani
BIMSTEC Summit in Bangkok 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बिम्सटेक’ (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) समूह को नयी गति प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को 21 सूत्री कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा, जिसमें भारत के यूपीआई (यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस) को बिम्सटेक देशों की भुगतान प्रणालियों से जोड़ना और समूह के सदस्यों के बीच सहभागिता को मजबूत करने के लिए ‘बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स’ की स्थापना करना शामिल है। यहां छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समूह वैश्विक कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘‘यह जरूरी है कि हम इसे मजबूत करें और अपने जुड़ाव को और गहरा करें।
BIMSTEC has the potential to be a shining example of capacity building frameworks. We will all learn from each other and grow! pic.twitter.com/mkD17nltHf
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
We will collectively energise BIMSTEC and it’s our youth who will take the lead. pic.twitter.com/ndUdWDXOjc— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
इस संदर्भ में, मैंने हमारे सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21 सूत्री कार्य योजना का प्रस्ताव रखा है।’’ कार्य योजना में मानव संसाधन अवसंरचना के संगठित विकास के लिए ‘बोधि’ या ‘बिम्सटेक फॉर ऑर्गेनाइज्ड डेवलपमेंट ऑफ ह्यूमन रिसोर्स इंफ्रास्ट्रक्चर’ पहल भी शामिल है। इसके तहत, बिम्सटेक देशों के 300 युवाओं को हर साल भारत में प्रशिक्षित किया जाएगा।
Few things connect like culture! May cultural linkages bring BIMSTEC even closer. pic.twitter.com/FBtieM5dLp
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
BIMSTEC is an important forum to further global good. It is imperative we strengthen it and deepen our engagement. In this context, I proposed a 21-point Action Plan covering different aspects of our cooperation. pic.twitter.com/6lsTbLwAGc— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘बिम्सटेक में क्षमता निर्माण ढांचे का एक शानदार उदाहरण बनने की क्षमता है। हम सभी एक-दूसरे से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे।’’ योजना के तहत, उन्होंने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) के अनुभव को साझा करने के वास्ते बिम्सटेक देशों की जरूरतों को समझने के लिए एक प्रायोगिक अध्ययन का प्रस्ताव रखा।
Let’s take our cooperation to the world of space. Let’s also make our security apparatus stronger. pic.twitter.com/exQM3tZMNa
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
The recent earthquake affecting Myanmar and Thailand underscores the need to work together in the field of disaster management. pic.twitter.com/IjwXxC1ZbS— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
मोदी ने कहा, ‘‘इसके अलावा, मैं भारत के यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को बिम्सटेक क्षेत्र में भुगतान प्रणालियों से जोड़ने का प्रस्ताव करता हूं। इससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को सभी स्तरों पर लाभ होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आइए आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) क्षेत्र की समृद्ध क्षमता का दोहन करें और बिम्सटेक को तकनीकी रूप से मजबूत बनाएं।’’
Let’s harness the rich potential of the IT sector and make BIMSTEC technologically stronger. pic.twitter.com/j6LCB8NBuq
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
बिम्सटेक देशों में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने ‘बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स’ की स्थापना करने, वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित करने तथा क्षेत्र के भीतर स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार करने का भी प्रस्ताव रखा। संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने 28 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप में म्यांमा और थाईलैंड में हुई जान-माल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘म्यांमा और थाईलैंड में आए हालिया भूकंप ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मिलकर काम करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।’’
Let’s harness the rich potential of the IT sector and make BIMSTEC technologically stronger. pic.twitter.com/j6LCB8NBuq
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
उन्होंने आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास में सहयोग के लिए भारत में ‘बिम्सटेक उत्कृष्टता केंद्र’ की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा। बिम्सटेक आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के बीच चौथा संयुक्त अभ्यास इस वर्ष भारत में आयोजित किया जाएगा। थाईलैंड द्वारा आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमा, श्रीलंका और भूटान के नेता भाग ले रहे हैं।
It’s time to boost business across BIMSTEC nations! pic.twitter.com/tFRTaRy7gw
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
बिम्सटेक एक क्षेत्रीय पहल है जिसमें भारत के पड़ोसी देश थाईलैंड, म्यांमा, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समृद्धि, सुरक्षा और समावेशिता के लिए साझा प्रतिबद्धता को साकार करने के वास्ते ‘बैंकॉक विजन 2030’ को अपनाया।
ထိုင်းနိုင်ငံ ဘန်ကောက်မြို့တွင် ကျင်းပသည့် BIMSTEC ထိပ်သီးအစည်းအဝေးတွင်မြန်မာနိုင်ငံမှ ဗိုလ်ချုပ်မှူးကြီး မင်းအောင်လှိုင်နှင့် သီးခြားတွေ့ဆုံခဲ့ပါသည်။ ပြင်းထန်သော ငလျင် လှုပ်ခတ်ခဲ့ခြင်းကြောင့် အသက်အိုးအိမ် စည်းစိမ်များ ပျက်စီးဆုံးရှုံးခဲ့ရသည့်အတွက် ဝမ်းနည်းကြောင်း ထပ်လောင်း… pic.twitter.com/Lb4JKHXelc
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बिम्सटेक दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने वाले सेतु के रूप में काम करता है। यह क्षेत्रीय संपर्क, सहयोग और समृद्धि के नए रास्ते खोलने के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में उभर रहा है।’’ उन्होंने दक्षता विकास, अनुसंधान, नवाचार और समुद्री नीतियों में समन्वय बढ़ाने के लिए भारत में एक सतत समुद्री परिवहन केंद्र की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा।
With fellow BIMSTEC leaders at the Summit being held in Bangkok, Thailand. We reaffirm our commitment to boosting cooperation across diverse sectors. May our efforts bring a positive difference in people’s lives. pic.twitter.com/ThfMP2gdpC
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुक्त, खुला, संरक्षित और सुरक्षित हिंद महासागर हमारी साझा प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘‘आज जिस समुद्री परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, वह व्यापारिक नौवहन और माल परिवहन में सहयोग को मजबूत करेगा तथा व्यापार को गति देगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह केंद्र समुद्री नीतियों में दक्षता विकास, अनुसंधान, नवाचार और समन्वय पर ध्यान केंद्रित करेगा।
Met Senior General Min Aung Hlaing of Myanmar on the sidelines of the BIMSTEC Summit in Bangkok. Once again expressed condolences on the loss of lives and damage of property in the wake of the recent earthquake. India is doing whatever is possible to assist our sisters and… pic.twitter.com/Hwwv4VxSpi
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
यह समुद्री सुरक्षा में सहयोग को भी बढ़ावा देगा।’’ प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक समूह के दायरे और दक्षता को लगातार बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, गृह मंत्रियों के तंत्र को संस्थागत बनाने का स्वागत किया और भारत में पहली बैठक आयोजित करने की पेशकश की।
उन्होंने कहा, ‘‘यह मंच साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा खतरों, आतंकवाद और नशीली दवाओं तथा मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस संबंध में, मैं इस वर्ष इसकी पहली बैठक भारत में आयोजित करने का प्रस्ताव करता हूं।’’ उन्होंने बिम्सटेक देशों के लिए मानव संसाधन प्रशिक्षण, नैनो सैटेलाइट के निर्माण और प्रक्षेपण तथा रिमोट सेंसिंग डेटा के उपयोग के वास्ते ‘ग्राउंड स्टेशन’ स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आइए हम अपने सहयोग को अंतरिक्ष की दुनिया में ले जाएं। आइए हम अपने सुरक्षा तंत्र को भी मजबूत बनाएं।’’
योजना के प्रशिक्षण और दक्षता विकास पहल के तहत मोदी ने भारत के वन अनुसंधान संस्थान और नालंदा विश्वविद्यालय में बिम्सटेक छात्रों को छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव रखा, जो बिम्सटेक देशों के युवा राजनयिकों के लिए हर साल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। ‘टाटा मेमोरियल सेंटर’ बिम्सटेक देशों में कैंसर देखभाल में प्रशिक्षण और दक्षता विकास में सहायता करेगा।
उन्होंने पारंपरिक चिकित्सा में अनुसंधान और प्रसार के लिए उत्कृष्टता केंद्र एवं किसानों के लाभ के लिए ज्ञान और सर्वोत्तम प्रथाओं, अनुसंधान और दक्षता विकास के आदान-प्रदान के लिए भारत में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना का भी सुझाव दिया। योजना के अनुसार, ‘कनेक्टिविटी’ और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस साल भारत में बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने ‘इलेक्ट्रिक ग्रिड इंटरकनेक्शन’ पर तेजी से काम करने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी के लिए इस वर्ष बिम्सटेक युवा नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और ‘बिम्सटेक हैकाथॉन’ तथा ‘यंग प्रोफेशनल विजिटर्स’ कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
उन्होंने इस वर्ष भारत में ‘बिम्सटेक एथलेटिक्स मीट’ आयोजित करने और 2027 में पहले बिम्सटेक खेलों की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा। मोदी ने कहा, ‘‘हम सामूहिक रूप से बिम्सटेक को सक्रिय करेंगे और हमारे युवा ही इसका नेतृत्व करेंगे।’’