लाइव न्यूज़ :

चीन के दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में विधेयक पेश

By भाषा | Updated: February 25, 2021 18:08 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 फरवरी अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में चीन के दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए एक विधेयक पेश किया गया है जिनमें चीन की सरकार द्वारा समर्थित दुष्प्रचार तंत्र के खिलाफ एक नया प्रतिबंध प्राधिकरण बनाने का प्रावधान है।

रिपब्लिकन अध्ययन समिति के अध्यक्ष एवं सांसद जिम बैंक्स और सीनेटर टॉम कॉटन ने बुधवर को चीनी दुष्प्रचार निरोधक विधेयक पेश किया।

इस विधयेक की जांच अमेरिकी विदेशमंत्री करेंगे ताकि यह पता लगा सके कि क्या नया प्राधिकार यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट पर कानून के तहत प्रतिबंध लगाया जा सकता है या नहीं।

इस विधेयक को रिपब्लिक पार्टी की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर गठित अध्ययन समिति की अनुशंसा पर तैयार किया गया है और यह यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट (यूएफडब्ल्यूडी) पर प्रतिबंध का अधिकार देता है। बता दें कि यूएफडब्ल्यूडी चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की विदेश में प्रभाव डालने के लिए बनायी गयी शाखा है।

बैंक्स ने कहा, ‘‘यूनाइटेड फ्रंट सीधे तौर पर उइगर जनसंहार और चीन में ईसाई समुदाय के दमन में शामिल है लेकिन उसका अंतिम लक्ष्य इस दमन की नीति को पूरे विश्व में फैलाना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वाशिंगटन में नेतृत्व भले बदल गया है लेकिन चीन की राजनीतिक युद्धनीति नहीं बदली है। कांग्रेस पर यह जिम्मेदारी आ गई है कि वह कम्युनिस्ट पार्टी के दुष्प्रचार को उजागर करे और उसका मुकाबला करे। हम शांत नहीं बैठ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल