लाइव न्यूज़ :

बिल क्लिंटन एक और रात कैलिफोर्निया के अस्पताल में रहेंगे

By भाषा | Updated: October 17, 2021 09:32 IST

Open in App

ओरेंज (अमेरिका), 17 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में एक और रात रहेंगे। वह अस्पताल में एक संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

एक प्रवक्ता एंजेल यूरेना ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन की सेहत में पिछले 24 घंटों में काफी सुधार आ रहा है।’’ इसमें बताया गया है कि क्लिंटन रात को यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के इरविन मेडिकल सेंटर में ही रहेंगे जहां उन्हें ‘‘आईवी एंटीबायोटिक्स दी जाएगी और अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार रात को कहा कि उन्होंने बिल क्लिंटन से बात की और पूर्व राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यूरेना ने बताया कि क्लिंटन (75) को मंगलवार को एक संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संक्रमण का कोविड-19 से कोई संबंध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल