लाइव न्यूज़ :

केन्या की राजधानी नैरोबी के होटल परिसर में बड़ा आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 16, 2019 10:41 IST

केन्याई पुलिस प्रमुख जोसेफ बोईनेट ने कहा, "इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह आपराधिक गतिविधि तीन बजे आई एंड एम बैंक में पार्किंग में खड़े तीन वाहनों और ड्यूसिट होटल में धमाके के साथ शुरू हुई थी।" 

Open in App

नैरोबी, 16 जनवरी (एएफपी): केन्या की राजधानी नैरोबी के एक होटल परिसर में मंगलवार को हुए आत्मघाती बम हमले और गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हुई है। नैरोबी में पांच साल बाद इस तरह का यह पहला आतंकवादी हमला है। मौके पर मौजूद पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है।

पहचान गुप्त रखने की शर्त पर पुलिस सूत्र ने बताया कि अभी तक 15 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। हमारे वरिष्ठ आपको इस संबंध में और जानकारी तथा लोगों की नागरिकता की सूचना देंगे। दूसरे सूत्र ने भी मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। हालांकि उनका कहना है कि अभी तक कई जगहों की तलाश पूरी नहीं हुई है।

हमला पांच सितारा डुस्टीडी-2 होटल परिसर में हुआ। उसमें 101 कमरों का होटल, रेस्तरां, और कई स्थानीय तथा अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के दफ्तर हैं। हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे एक जोरदार धमाके से शुरू हुआ।

आतंकवादी गतिविधियों पर निगरानी रखने वाले एक खुफिया समूह की वेबसाइट के मुताबिक अलकायदा से जुड़े सोमालिया के आतंकी संगठन अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने 2013 में भी नैरोबी के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी इसी तरह का हमला किया था।

केन्याई पुलिस प्रमुख जोसेफ बोईनेट ने कहा, "इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह आपराधिक गतिविधि तीन बजे आई एंड एम बैंक में पार्किंग में खड़े तीन वाहनों और ड्यूसिट होटल में धमाके के साथ शुरू हुई थी।" 

टॅग्स :आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल