लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कोविड-19 की नई लहर के बीच लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 11:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड-19 की नई लहर के बीच उन लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध किया है, जिन्होंने अब तक संक्रमण रोधी टीके नहीं लगवाए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह देश के प्रति उनका कर्तव्य है।

बाइडन ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए 50 करोड़ ‘रैपिड’ जांच किट खरीदने और उन्हें नागरिकों को निशुल्क मुहैया कराने, अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने और टीकाकरण की रफ्तार को दोगुना करने का निर्णय किया गया है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी यह अपील राजनीतिक नहीं है। बाइडन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ‘बूस्टर’ खुराक ले ली है और टीका लगवाना हर अमेरिकी नागरिक का ‘‘देश के प्रति कर्तव्य’’ है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ यही एक जिम्मेदारी भरा काम है, जो हम कर सकते हैं। ‘ओमीक्रोन’ उन लोगों के लिए एक बड़ा खतरा है, जिन्होंने संक्रमण रोधी टीके नहीं लगवाए हैं।’’

बाइडन ने सोशल मीडिया और केबल टीवी पर लोगों को टीकाकरण के प्रति हतोत्साहित करने वाले भ्रामक बयान देने वाले लोगों पर भी निशाना साधा।

बाइडन ने कहा कि कोरोना वायरस के इस स्वरूप से निपटने के लिए संघीय सरकार को अधिक आक्रामक होने की जरूरत है, साथ ही उन्होंने देश से वादा किया कि स्कूलों या व्यवसायों पर व्यापक स्तर पर पाबंदियां नहीं लगाईं जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि आप सभी थक चुके हैं और परेशान हैं। हम सब चाहते हैं कि अब यह खत्म हो जाए, लेकिन हम अब भी इसका सामना कर रहे हैं। अब हमारे पास इससे निपटने के लिए पहले से अधिक हथियार हैं। हम इससे निपटने को तैयार हैं।’’

बाइडन ने कहा कि वैज्ञानिक अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के बारे में सब कुछ नहीं जानते, लेकिन वे इतना जानते हैं कि टीकाकरण इस गंभीर बीमारी और उससे मौत के खतरे के खिलाफ मजबूत कवच प्रदान करता है।

व्हाइट हाउस ने बताया कि 50 करोड़ ‘रैपिटड टेस्ट किट’ का खरीदा जाना, इससे निपटने के लिए बनाई गई नई योजना का अहम हिस्सा है। लोग इन किट को जनवरी से एक नई वेबसाइट के जरिए मुफ्त में ले पाएंगे।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि वे सर्च इंजन ‘गूगल’ के साथ काम कर रहे हैं, ताकि लोग अपने सबसे करीबी कोविड-19 मुफ्त जांच केन्द्र का पता आसानी से लगा पाएं।

इसके साथ ही, संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी कई एम्बुलेंस और चिकित्सक दलों को तैनात करेंगी ताकि अगर एक अस्पताल भर जाए, तो वे मरीजों को अन्य केन्द्रों तक पहुंचाने में मदद कर पाएं। एम्बुलेंस न्यूयॉर्क और मेन रवाना कर दी गई हैं और चिकित्सक दल न्यू हैम्पशायर, वरमोंट और एरिज़ोना जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब