लाइव न्यूज़ :

ग्लोबल वार्मिंग पर बाइडन ने अमेरिका से लेकर वैश्विक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:01 IST

Open in App

ग्लास्गो, एक नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ अपनी त्वरित और ठोस लड़ाई का विस्तार अमेरिकी कांग्रेस से लेकर दुनिया तक करने का प्रयास किया और संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं से जलवायु परिवर्तन पर रोक के लिए जरूरी उपाय करने की अपील की ।

उन्होंने कहा कि वह खुद भी अमेरिका में इस विषय पर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में शुरू हुए जलवायु शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं को संबोधित करते हुए बाइडन ने पुराने प्रशासन के जलवायु प्रयासों को पूरा करने और नई जलवायु पहलों की घोषणा की जिसमें पहले से जलवायु को हो रहे नुकसान से निपटने के लिए अरबों डॉलर की मदद और विदेशों में गरीब समुदायों की मदद शामिल हैं।

ग्लास्गो शिखर सम्मेलन को अक्सर ऐतिहासिक 2015 पेरिस जलवायु समझौते को अमल में लाने के लिए आवश्यक माना जाता है, लेकिन बाइडन और उनके प्रशासन को अमेरिका और अन्य देशों को जलवायु को लेकर तेजी से कार्य करने के लिए प्रेरित करने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

शिखर सम्मेलन के लिए बाइडन प्रशासन ने यह समझाने के लिए कड़ी मेहनत की है कि 100 से अधिक विश्व नेताओं को शामिल करने वाली दो सप्ताह की बातचीत से जलवायु के प्रति हानिकारक उत्सर्जन में कटौती करने में बड़ी सफलता मिलेगी।

बाइडन के जलवायु दूत, जॉन केरी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि एक तुरत फुरत उपाय के बजाय, ग्लास्गो इस दशक की दौड़ की शुरुआत है।’’

अमेरिका अब भी दुनिया के कुछ सबसे बड़े जलवायु प्रदूषकों - चीन, रूस और भारत- को अपने एवं सहयोगियों के कार्बन उर्त्सजन के प्रयासों में साथ ले पाने में असफल रहा है, जिससे कि इन देशों को कोयले, गैस और तेल जैसे ईंधन के इस्तेमाल में कटौती करके स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने के दृढ़ संकल्प में शामिल किया जा सके।

केरी ने रविवार को ही रोम में समाप्त हुए 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह के शिखर सम्मेलन के परिणाम का बचाव किया। जी-20 बैठक ग्लास्गो में अधिक जलवायु प्रगति के लिए गति पैदा करने वाली थी, और इटली शिखर सम्मेलन में नेताओं ने कई उपायों पर सहमति भी व्यक्त की थी, जिसमें जलवायु को बुरी तरह प्रभावित करने वाले कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को अंतरराष्ट्रीय सब्सिडी में कटौती का संकल्प शामिल है।

लेकिन चीन और रूस सहित प्रमुख प्रदूषक देशों ने स्पष्ट कर दिया है कि 2050 तक सभी जीवाश्म ईंधन प्रदूषण को समाप्त करने के लिए अमेरिका और उसके यूरोपीय एवं एशियाई सहयोगियों का अनुसरण करने का उनका कोई तत्काल इरादा नहीं है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग को पेरिस जलवायु समझौते में निर्धारित सीमा पर या उससे कम रखने के लिए जीवाश्म ईंधन प्रदूषण में भारी कटौती आवश्यक है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग एक ऐसे स्तर की ओर बढ़ रही है जहां पृथ्वी की अधिकांश बर्फ पिघलेगी और दुनिया में समुद्र का जल स्तर बढ़ेगा, जिससे मौसम में बदलाव आने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब