लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने एफडीए के पूर्व प्रमुख केसलर को टीका विज्ञान का नेतृत्व करने के लिए चुना

By भाषा | Updated: January 15, 2021 20:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 जनवरी (एपी) अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन के पहले 100 दिनों में दस करोड़ लोगों के टीकाकरण और कोविड-19 महामारी को रोकने के अपने अभियान में टीका विज्ञान का नेतृत्व करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के पूर्व आयुक्त डॉक्टर डेविड केसलर को चुना है।

केसलर के पास कोविड प्रतिक्रिया के मुख्य विज्ञान अधिकारी का पद होगा। वह दोनों राजनीतिक पार्टियों के राष्ट्रपतियों के अधीन 1990 के दशक में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रमुख थे।

वह बाइडन के शीर्ष महामारी सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं और उनकी नियुक्ति की घोषणा शुक्रवार को राष्ट्रपति हस्तांतरण कार्यालय द्वारा की गई।

केसलर टीके की समीक्षा और अनुमोदन का समन्वय करेंगे तथा साथ ही लाखों और खुराकों के विनिर्माण के कार्य की निगरानी भी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक