लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने एफईएमए, सीआईए में शीर्ष पदों के लिए परिचित चेहरों को चुना

By भाषा | Updated: January 15, 2021 18:15 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 जनवरी (एपी) अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन न्यूयॉर्क के आपातकालीन विभाग की आयुक्त डीन क्रिसवेल को संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एफईएमए) की प्रशासक के रूप में मनोनीत करने जा रहे हैं। साथ ही बाडडन ने तय किया है कि सीआईए के पूर्व उप निदेशक डेविड कोहेन उसी भूमिका में एजेंसी में लौटेंगे जिस पर उन्होंने ओबामा प्रशासन के दौरान काम किया था।

इन दोनों के नाम की पुष्टि बाइडन की टीम द्वारा की गई है। बाइडन संघीय एजेंसियों में शीर्ष पदों के लिए अनुभवी एवं सुपरिचित चेहरों को तरजीह दे रहे हैं। बाइडन के शपथग्रहण में एक सप्ताह से कम का समय बचा है।

क्रिसवेल ने ओबामा प्रशासन के दौरान एफईएमए में शीर्ष पद पर पांच वर्ष से अधिक समय तक रही थीं। वह पहली महिला हैं जिन्हें उस एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है जिसकी प्राथमिक जिम्मेदारी अमेरिका में उन प्रमुख आपदाओं में प्रतिक्रिया का समन्वय करना है जिसमें संघीय ध्यान दिया जाना जरूरी है।

कोहेन 2015 से 2017 तक सीआईए के उप निदेशक थे। उन्होंने इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी समूहों के पास आने वाली राशि का पता लगाने के लिए दुनिया भर की यात्रा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...