लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने 768.2 अरब डॉलर के रक्षा व्यय विधेयक को कानून की शक्ल दी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 09:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) पर सोमवार को हस्ताक्षर कर उसे कानून की शक्ल दे दी। इस कानून के तहत रक्षा मदों पर खर्च के लिए 768.2 अरब डॉलर अधिकृत किए गए हैं, जिसमें 2022 के लिए रक्षा सेवाओं के सदस्यों के वेतन में 2.7 प्रतिशत बढ़ोतरी भी शामिल है।

एनडीएए सैन्य खर्च में पांच प्रतिशत की वृद्धि को अधिकृत करता है और यह सैन्य न्याय प्रणाली में सुधार से लेकर सैनिकों के लिए कोविड-19 टीकाकरण संबंधी आवश्यकताओं तक के मुद्दों पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच गहन बातचीत का नतीजा है।

बाइडन ने एक बयान में कहा, “यह अधिनियम सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है और न्याय तक पहुंच बढ़ाता है, तथा हमारे देश की राष्ट्रीय रक्षा का समर्थन करने के लिए महत्वपूर्ण प्राधिकारियों को शामिल करता है।”

768.2 अरब डॉलर की अधिकृत राशि उस रकम से 25 अरब डॉलर अधिक है, जिसके लिए बाइडन ने शुरू में संसद से अनुरोध किया था। पूर्व के प्रस्ताव को दोनों दलों के सदस्यों ने इन चिंताओं को लेकर खारिज कर दिया था कि यह सैन्य मामले में चीन और रूस के समान क्षमता बनाए रखने के अमेरिकी प्रयासों को कमजोर करेगा।

नया विधेयक इस महीने की शुरुआत में द्विदलीय समर्थन के साथ पारित हुआ।

डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने विधेयक के जरिए सैन्य न्याय प्रणाली में सुधार की सराहना की, जो यौन हमलों समेत अन्य अपराधों में सैन्य कमांडरों के हाथों से प्रभावी ढंग से अभियोजन अधिकार क्षेत्र ले लेगा।

वहीं, रिपब्लिकन सदस्यों ने महिलाओं को मसौदे में जोड़ने के प्रयास को अवरुद्ध करने के साथ-साथ उस प्रावधान को शामिल कर सकने में सफलता पा ली, जो कोविड-19 टीका लगवाने से इनकार करने वाले सैन्य कर्मियों को अपमानजनक तरीके से बर्खास्त करने से रोकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें