लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कनेक्टिकट के संघीय न्यायाधीश पद के लिए भारतीय-अमेरिकी अधिवक्ता को किया नामित

By भाषा | Updated: June 16, 2021 09:19 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 16 जून अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कनेक्टिकट के संघीय न्यायाधीश पद के लिए भारतीय-अमेरिकी नागरिक अधिकार अधिवक्ता सरला विद्या नगाला को नामित किया है।

सीनट यदि नगाला के नाम पर मोहर लगाता है तो वह कनेक्टिकट के जिला न्यायालय की दक्षिण एशियाई मूल की पहली न्यायाधीश होंगी। नगाला वर्तमान में कनेक्टिकट जिले में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय में मुख्य अपराध इकाई की उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। वह 2017 से इस पद पर हैं।

नगाला 2012 में यूएस अटॉर्नी के कार्यालय से जुड़ीं और उन्होंने नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध के मामलों की समन्वयक सहित कई प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। इससे पहले, नगाला ने 2009 से 2012 तक सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में मुंगेर, टोल्स और ओल्सन में एक सहयोगी (एसोसिएट) के रूप में अपनी सेवाएं दी।

नगाला के अलावा, संघीय पीठ के लिए चार उम्मीदवारों और कोलंबिया जिला अदालतों के लिए दो उम्मीदवारों को नामित किया गया है।

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वे सभी ‘‘असाधारण रूप से योग्य, अनुभवी, कानून के शासन और अमेरिकी संविधान के प्रति समर्पित हैं।’’

बयान में कहा गया कि नगाला और अन्य का नामांकन राष्ट्रपति बाइडन के देश की अदालतों में विवधता को सुनिश्चित करने के वादे को पूरा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल