लाइव न्यूज़ :

बाइडन, हैरिस और ट्रंप ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: November 15, 2020 11:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडन, उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

बाइडन ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘उजाले के पर्व को मना रहे लाखों हिंदुओं, जैनों, सिखों और बौद्धों को दीपावली की शुभकामनाएं। आने वाला वर्ष आशा, खुशियों और समृद्धि से भरा रहे। साल मुबारक।’’

उप राष्ट्रपति चुनाव में जीतने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी और पहली अश्वेत महिला बनने का इतिहास रचने वाली हैरिस ने ट्वीट किया, ‘‘शुभ दीपावली और साल मुबारक। डगलस एमहॉफ और मेरी ओर से दुनियाभर में उत्सव मना रहे सभी लोगों को सुरक्षित, स्वस्थ और आनंदपूर्ण नववर्ष की शुभकामनाएं।’’

एमहॉफ कमला हैरिस के पति हैं।

बाइडन और हैरिस ने एक संयुक्त वक्तव्य में अमेरिका, भारत और दुनियाभर में दिवाली मना रहे लोगों को मुबारकवाद दी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि महामारी के दौर में इस साल दिवाली और अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञानता पर ज्ञान की जीत के उसके संदेश का अर्थ और गहरा हो जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग अपनों को खोकर या मुश्किल वक्त से गुजरकर नए साल की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं। उन सभी के लिए हमारी प्रार्थनाएं हैं जो घरों में अपने परिवारों के साथ सुरक्षित रहने के बजाय अग्रिम मोर्चों पर महामारी का सामना कर रहे हैं।’’

संयुक्त वक्तव्य के अनुसार, ‘‘अंतत: दिवाली हमें अपने अंदर के प्रकाश से आशा और सपनों को सच करने की तथा अपने मतभेदों को दूर करते हुए एक दूसरे पर भरोसा रखने की याद दिलाती है। इस दिन हम इस प्रकाश को प्रज्ज्वलित होते देखते हैं जो हमें ज्ञान, विज्ञान, सत्य, एकता और करुणा के साथ अंधेरे से बाहर निकालेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए दिवाली वीडियो कॉल से तथा एक दूसरे से दूरी रखते हुए मनाई जा रही है। हम अगले वर्ष व्हाइट हाउस में व्यक्तिगत रूप से और आपके साथ दिवाली मनाने को लेकर आशान्वित हैं।’’

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रशासन में शामिल भारतीय अमेरिकी सदस्यों के साथ व्हाइट हाउस में दीप जलाने की एक तस्वीर साझा की जिसके साथ ‘शुभ दिवाली’ लिखा है।

बाइडन ने तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को हराया है।

ट्रंप ने शनिवार को अपने दिवाली संदेश में कहा, ‘‘रोशनी के इस त्योहार पर दोस्त, पड़ोसी और प्रियजन बुराई पर अच्छाई की जीत की, अंधकार पर प्रकाश की और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत के उत्सव में शामिल हों। घरों, कार्यस्थलों, समुदायों और पूजास्थलों पर प्रज्ज्वलित हो रहे दीयों की ऊष्मा हमें इस उम्मीद और समर्पण की याद दिलाती है कि हमारे जीवन में आस्था और परंपरा बनी रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका एक आस्थावान राष्ट्र है। मुझे सभी अमेरिकियों की जीवनशैली और उनके मतानुसार पूजा-अर्चना करने के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए मेरे प्रशासन द्वारा किये गए कार्यों पर गर्व है। जब अमेरिका वासी दिवाली मनाने के लिए दीप जलाते हैं तो हमारा देश सभी लोगों की धार्मिक आजादी के प्रकाशपुंज की तरह दीप्त होता है।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘प्रथम अमेरिकी महिला और मेरी ओर से अमेरिका तथा दुनियाभर में दिवाली मना रहे लाखों लोगों को खुशहाली और समृद्धि वाली नयी शुरुआत के लिए शुभकामनाएं।’’

उप राष्ट्रपति माइक पेन्स ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने दीपावली की मुबारकवाद प्रेषित की।

भारतीय अमेरिकी कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल ने भी दीपावली पर शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल