लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कोविड से बचने के लिए फरमान नहीं सुनाए, आग्रह का रुख अपनाया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 09:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के बहुत तेजी से फैलने के बीच इससे बचने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से अमेरिकी लोगों को दिए गए संदेश में इस बार कोई फरमान नहीं सुनाया गया बल्कि वह लोगों की खुशामद करते ज्यादा नजर आए।

ओमीक्रोन के मामले बढ़ने के बीच कुछ देश अपने नागरिकों के लिए हर दिन नये आदेश जारी कर रहे हैं।

टीकों और मास्क के लिए अमेरिका की विपरीत प्रतिक्रिया, और देश की सरकार की प्रणाली जिसमें राज्यों का स्वास्थ्य मामलों पर व्यापक अधिकार है, उन कुछ विकल्पों को सीमित कर देती है जिसका इस्तेमाल बाइडन कर सकते हैं– कम से कम ऐसे विकल्प जिनसे राजनीतिक घमासान न मचे और जो उनके संदेश से लोगों का ध्यान हटा दे।

कैसर फ़ैमिली फ़ाउंडेशन के लिए वैश्विक स्वास्थ्य कार्य का निर्देशन करने वाली जेन केट्स ने कहा, “हमने जो सीखा है वह यह है कि राजनीति मायने रखती है।”

उन्होंने कहा, “आपने हमसे उम्मीद की होगी हम कम से कम नुकसान में चीजों का प्रबंधन करें और हम ऐसा नहीं कर पाए।”

केट्स ने कहा, “हमारा देश बड़ा है, जटिल है और हर मुद्दे पर लोग बंटे हुए हैं।” उन्होंने कहा, “इसके अलावा स्थानीय नियंत्रण भी है और इस वजह से हमें अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिलती हैं।”

फ्रांस, कनाडा और जर्मनी में क्रिसमस और नये साल के मौके पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं और लोगों के लिए अलग-अलग परामर्श जारी किए गए हैं। वहीं, अमेरिका में बाइडन ने किसी तरह के नये यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा नहीं की है न ही सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द करने का आग्रह किया है।

मंगलवार को व्हाइट हाउस में बोलते हुए, उनका रुख थोड़ा नरम और समान अनुभूति वाला प्रतीत हुआ। उन्होंने इस बार अपने प्रशासन के अन्य सहयोगियों की तरह टीका नहीं लगवाने वालों को निशाना नहीं बनाया बल्कि साथी अमेरिकियों की तरह उनसे अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल