लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन क्यूबा पर लगे प्रतिबंधों पर फिर विचार करे : अधिकारी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 11:21 IST

Open in App

हवाना, 12 फरवरी (एपी) क्यूबा के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका की नई सरकार को पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा द्वीप पर लगाए प्रतिबंधों पर एक बार फिर विचार करना चाहिए।

क्यूबा के विदेश मंत्रालय में अमेरिकी मामलों के उप निदेशक जोहाना टबलाडा ने कहा कि अमेरिका की नई सरकार को पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य एवं अन्य मुद्दों को लेकर बढ़े तनाव के बाद द्वीप पर लगाए प्रतिबंधों पर गौर करना चाहिए।

गौरतलब है कि 2016 के अंत और मई 2018 के बीच, हवाना में कई अमेरिकी और कनाडाई राजनयिकों ने अज्ञात कारणों से स्वास्थ्य समस्याएं होने की शिकायत की थी। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने इस पर कहा था कि इसमें क्यूबा का हाथ हो सकता है या राजनयिकों पर कथित हमलों की वह अनुमति दे सकता है। क्यूबा ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है।

इन रिपोर्ट के आधार पर ही ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा पर प्रतिबंध लगाए थे।

गैर-लाभकारी संगठन ‘नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव’ ने बुधवार को विदेश मंत्रालय के आकलन वाले इन गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। यह रिपोर्ट 2018 में पूरी हो गई थी, लेकिन इसमें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां क्यों हुईं, इसका कोई विशिष्ट निष्कर्ष नहीं है।

इसके बाद क्यूबा सरकार ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि असल में राजनियकों पर कोई हमले हुए ही नहीं।

टबलाडा ने कहा, ‘‘ अगर कोई हमले हुए ही नहीं, तो हवाना में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास बंद नहीं होना चाहिए था, क्यूबा और फ्लोरिडा में रहने वाले परिवारों को अपने प्रियजन से मिलने से नहीं रोका जाना चाहिए था, द्विपक्षीय संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए थे।’’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में क्यूबा पर प्रतिबंधों में ढील देकर और कुछ प्रतिबंध हटाते हुए संबंध बेहतर किए थे, लेकिन ट्रंप ने बाद में उनकी कई नीतियां बदल दी थीं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी क्यूबा के साथ बेहतर करने का वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल