लाइव न्यूज़ :

लेबनान बेरूत विस्फोट मामले में 16 लोग गिरफ्तार, अबतक 135 लोगों की मौत, 5 हजार घायल

By भाषा | Updated: August 7, 2020 02:53 IST

बेरूत में मंगलवार (4 अगस्त) को एक बंदरगाह में अमोनियम नाइट्रेट में आग लगने के बाद हुए धमाके में कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच हजार से अधिक लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देलेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके में पांच भारतीयों को मामूली चोटें आई हैं। लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण धमाके के बाद अब धीरे-धीरे हालत सामान्य हो रहे हैं।

बेरूत:  लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है कि इस सप्ताह हुए विस्फोट के मामले के संबंध में बेरूत के बंदरगाह के 16 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने सैन्य अदालत के न्यायाधीश के गवर्नमेंट कमिश्नर फदी अकीकी के हवाले से बृहस्पतिवार को कहा कि अभी तक 18 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। ये सभी बंदरगाह और सीमा शुल्क अधिकारी और कर्मचारी हैं। अकीकी ने कहा कि मंगलवार को विस्फोट के तुरंत बाद जांच शुरू कर दी गई थी और सभी संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। 

लेबनान में हुए विस्फोट में पांच भारतीय मामूली रूप से घायल

लेबनान की राजधानी बेरूत में सप्ताह की शुरुआत में हुए घातक विस्फोट में पांच भारतीयों को मामूली चोटें आई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए यह भी कहा कि भारत ने लेबनान की सरकार से विस्फोट के कारण हुए नुकसान से संबंधित जानकारी मांगी है जिसके आधार पर देश उसे सहायता उपलब्ध कराएगा।

श्रीवास्तव ने कहा, “हमारे दूतावास ने एक ट्वीट किया था। भारतीय समुदाय के किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है। पांच लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना मिली है।”

उन्होंने, “हमारा दूतावास समुदाय के लोगों के लिए काम करने वाले संगठनों के संपर्क में है और यथासंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।” मंगलवार को बेरूत में हुए विस्फोट में 130 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और हजारों घायल हो गए थे। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल