लाइव न्यूज़ :

चीन में दोबारा कोरोना वायरस का खौफ छाया, बीजिंग एयरपोर्ट पर 1255 फ्लाइट्स रद्द

By निखिल वर्मा | Updated: June 17, 2020 08:51 IST

कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से दिसंबर 2019 में हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देचीन में 83,221 मामले सामने आए, जिनमें से 210 लोगों का इलाज जारी है।चीन में सोमवार को 67 और मंगलवार को 40 नए मामले मिले हैं

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चीन ने बीजिंग एयरपोर्ट पर 1255 फ्लाइट कैंसल कर दिए हैं। चीन में कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद राजधानी बीजिंग के एक थोक बाजार में गए सैकड़ों लोगों की जांच की जा रही है। सोमवार को नए मामलों में से 42 बीजिंग में सामने आए हैं। 

इससे पहले सोमवार राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि कोविड-19 के 49 नए मामले सामने आए हैं और बिना लक्षण के 18 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रविवार तक बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए 112 लोग पृथक रह रहे थे। ये ऐसे मरीज हैं, जिनमें कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं था, लेकिन फिर भी ये जांच में संक्रमित पाए गए। इनसे दूसरों के संक्रमित होने का भी खतरा है। आयोग के अनुसार नए 49 मामलों में से 36 मामले सोमवार को बीजिंग में सामने आए। ये मामले उस थोक बाजार में सामने आए हैं जहां से शहर में मांस और सब्जियों की आपूर्ति की जाती है। 

बीजिंग में शिंफदी बाजार को बंद कर दिया गया है और वहां काम करने वाले सभी लोगों को जांच कराने और वहां गए हर व्यक्ति को दो सप्ताह तक पृथक रहने का आदेश दिया गया है। एनएचसी ने कहा कि 78,370 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 4634 लोगों की इससे जान चली गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल