लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश:दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों पर हमला, तीन लोगों की मौत; 22 जिलों में अर्द्धसैनिक बल तैनात

By भाषा | Updated: October 14, 2021 15:48 IST

Open in App

ढाका, 14 अक्टूबर बांग्लादेश में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने हिंदुओं के मंदिरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके चलते सरकार को 22 जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करनी पड़ी है। मीडिया की खबरों में बृहस्पितवार को बताया गया कि दंगों में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

बीडीन्यूज24 डॉट कॉम समाचार वेबसाइट की खबर के मुताबिक ईशनिंदा के आरोपों के बाद, यहां से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमीला में एक स्थानीय मंदिर बुधवार को सोशल मीडिया पर मचे बवाल का केंद्र बिंदु बन गया।

खबर के मुताबिक झड़प के बाद प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

खबर में बताया गया है कि चांदपुर के हाजीगंज, चटगांव के बांसखली और कॉक्स बाजार के पेकुआ में हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाये जाने की घटनाएं भी हुई हैं।

‘ढाका ट्रिब्यून’ समाचार-पत्र ने खबर दी कि एक स्थान पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और दंगे कई दुर्गा पूजा आयोजन स्थलों तक फैल गए।

इसने बताया कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह कानून-व्यवस्था कायम करने की कोशिश कर रही थी।

‘डेली स्टार’ समाचार-पत्र की खबर के मुताबिक बुधवार को उस वक्त कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जब कमीला की घटना के बाद चांदपुर के हाजीगंज उपजिला में भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

खबर में बताया गया कि बाद में, बांग्लादेश पुलिस त्वरित कार्रवाई बटालियन (आरएबी) अपराध एवं आतंकवाद रोधी इकाई और अर्द्धसैनिक बल ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ (बीजीबी) को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया।

खबर के मुताबिक धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक आपातकालीन नोटिस जारी किया, जिसमें जनता से कानून अपने हाथ में नहीं लेने का आग्रह किया गया और सांप्रदायिक सद्भाव व शांति बनाए रखने का फिर से आह्वान किया गया।

खबर में बताया गया कि सरकार ने दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हिंदू मंदिरों पर कई हमलों के बाद 22 जिलों में बीजीबी की तैनाती की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा