लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशः कबाड़ विक्रेता लाल चंद उर्फ सोहाग की कंक्रीट स्लैब से हमला कर हत्या, शव पर नाचते दिखे हमलावर, पुलिस हिरासत में टिटन गाजी, अभी तक 7 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 20:38 IST

‘प्रथम एलो’ के अनुसार चौधरी ने कहा कि यह अभियान नौ जुलाई को मिटफोर्ड अस्पताल के पास लाल चंद उर्फ सोहाग की जघन्य हत्या के बाद कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव पूर्व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमिटफोर्ड में हुई हत्या अत्यंत दुखद और बर्बर है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है।मौत की पुष्टि के बाद, हमलावर उसके शरीर पर नाचते रहे।

ढाकाः बांग्लादेश में एक कबाड़ व्यापारी की हत्या के सिलसिले में अब तक कम से कम सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और रविवार को देशव्यापी तलाशी अभियान शुरू किया गया। गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी ने यह जानकारी दी। ‘प्रथम एलो’ के अनुसार चौधरी ने कहा कि यह अभियान नौ जुलाई को मिटफोर्ड अस्पताल के पास लाल चंद उर्फ सोहाग की जघन्य हत्या के बाद कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव पूर्व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मिटफोर्ड में हुई हत्या अत्यंत दुखद और बर्बर है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस की जासूसी शाखा (डीबी) ने शनिवार रात इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस घटना के बृहस्पतिवार को सामने आये वीडियो में व्यापारिक विवाद के बाद मिटफोर्ड अस्पताल के पास रजनी घोष लेन में कबाड़ विक्रेता की कंक्रीट के स्लैब से हमला करके हत्या करते हुए दिखाया गया। उसकी मौत की पुष्टि के बाद, हमलावर उसके शरीर पर नाचते रहे।

पुलिस ने पहले इस घटना में कथित संलिप्तता के लिए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। हत्या में सीधे तौर पर शामिल टिटन गाजी पांच दिन की पुलिस हिरासत में है। इस घटना से पूरे बांग्लादेश में आक्रोश फैल गया। शनिवार को सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए और अंतरिम सरकार पर भीड़ हिंसा को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

इस महीने की शुरुआत में ऐसी ही एक और घटना में, मध्य कुमिला के मुरादनगर इलाके में एक महिला और उसके बेटे और बेटी की नशीले पदार्थ के कारोबार में कथित संलिप्तता के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अगस्त 2024 के बाद से बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हत्या की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना हिंसक आंदोलन के बाद सत्ता से हट गई थीं।

टॅग्स :बांग्लादेशहत्याPoliceमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल