लाइव न्यूज़ :

Bangladesh: आर्थिक संकट के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम 50% बढ़े, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

By आजाद खान | Updated: August 7, 2022 12:25 IST

बताया जा रहा है कि इस बढ़ोतरी के पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध भी एक कारण है। इस युद्ध के कारण बढ़ती ऊर्जा और खाद्य कीमतों ने इसके आयात बिल और चालू खाते के घाटे को बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 51 फीसदी दाम बढ़ाया गया है। 1971 की बांग्लादेश के आजादी के बाद इतनी बड़ी बढ़ोतरी पहली बार हुई है।

Bangladesh Petrol-Diesel: कोरोना के कारण महंगाई झेल रही बांग्लादेश की जनता को सरकार ने एक और झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल (Prtrol-Diesal) की कीमतों को 51.7 फीसदी बढ़ा दिया है जिसे अब तक के सबसे बड़ी वृद्धि बताई जा रही है। लोकल मीडिया की माने तो देश के आजादी 1971 के बाद यह सबसे बड़ी वृद्धि है। लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। 

बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय की नोटिफेकेश्न के मुताबिक, रात 12 से लागू नए किमतो के अनुसार, एक लीटर ऑक्टेन की कीमत अब 135 टाका हो गई है, जो 89 टाका की पिछली दर से 51.7 प्रतिशत अधिक है। इसका मतलब यह हुआ कि बांग्लादेश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 130 टाका है, यानी कि बीती रात से इसमें 44 टाका या फिर 51.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बढ़ोतरी पर क्या बोला मंत्रालय

इस बढ़ोतरी पर बोलते हुए बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन के मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के बढ़ते दाम को लेकर की गई है। 

मंत्रालय ने बयान में यह भी कहा है कि ज्यादा दाम में ईंधन खरीद कर देश में कम दाम में बेचने पर बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPC) को काफी नुकसान हो रहा है। इस कारण फरवरी से जुलाई के बीच बीपीसी को 8,014.51 टाका का नुकसान हुआ है। 

भारत का हवाला देते हुए मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के बढ़ते दामों को देखकर भारत समेत कई और देशों ने पहले ही ऐसा फैसला ले चुका है। 

इस कारण बढ़ाए दाम, सड़को पर उतरे लोग

बताया जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बढ़ती ऊर्जा और खाद्य कीमतों ने बांग्लादेश के आयात बिल और चालू खाते के घाटे को बढ़ा दिया है। यही नहीं बांग्लादेश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाना चाहता है, इस कारण उस ने विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक (ADB) से 2 अरब डॉलर की मांग भी की है। 

आपको बता दें कि 416 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ बांग्लादेश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था है। बांग्लादेशी मीडिया की अगर माने तो इस ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 4.5 अरब डॉलर की मांग भी है। 

वहीं देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर जनता काफी नाराज दिख रही है और देश के कई कोनों में लोग विरोध-प्रदर्शन भी कर रहे है। इसके खिलाफ लोग सड़कों पर भी उतरे है। 

 

टॅग्स :बांग्लादेशपेट्रोलडीजलरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल