लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के लिए 5 साल की जेल, बेटे को 10 साल की सजा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 8, 2018 16:20 IST

अदालत ने खालिदा जिया, उनके बेटे और चार अन्य को 25 लाख डालर के गबन के मामले में दोषी पाया।

Open in App

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को एक विशेष अदालत ने गुरुवार (आठ फरवरी) को भ्रष्टाचार का दोषी पाते हुए पाँच साल जेल की सजा सुनाई है। अदालत के फैसले के अनुसार जिया ने बच्चों के लिए काम करने वाले एक धर्मार्थ संस्था को मिले अंतरराष्ट्रीय चंदे का दुरुपयोग किया। जिया और अन्य दोषियों को 25 लाख डॉलर के गबन का दोषी पाया गया है। 72 वर्षीय खालिदा जिया बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख हैं।

सजा के बाद जिया इस साल दिसंबर में होने वाले चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर नहीं उतर पाएंगी। सजा सुनाए जाने के बाद जिया ने कहा कि वो वापसी करेंगी। जिया ने अदालत के फैसले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खुद को बेगुनाह बताया है। जिया दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।  

बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित विशेष अदालत के बाहर जिया के हजारों समर्थक इकट्ठा थे। खालिदा जिया के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई जिसमें कई पुलिसवाले घायल हो गये।  पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए आँसू गैस के गोले चलाने पड़े। 

बीबीसी न्यूज के अनुसार अदालत ने अपने फैसले में कहा, "उनके (जिया) खिलाफ आरोप साबित हो चुके हैं और उनके सामाजिक रसूख और शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें पांच साल कारावास की सजा सुनाई जाती है।"

अदालत का फैसला आने के तत्काल बाद ही जिया को जेल भेज दिया गया। जिया के बेटे तारिक़ रहमान को 10 साल जेल की सजा सुनाई गयी है। तारिक रहमान बीएनपी के उपाध्यक्ष हैं। फैसले के समय तारिक लंदन में थे। जिया के चार अन्य सहायकों को भी 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। 

 

टॅग्स :खालिदा जियाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत