लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने कथित जबरन लापता होने के अध्ययन का खंडन किया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:11 IST

Open in App

ढाका, 19 अगस्त (एपी) बांग्लादेश ने ह्यूमन राइट्स वाच के एक अध्ययन का खंडन किया कि सरकार के आलोचक एवं अन्य लोग लापता हो रहे हैं और इसमें सुरक्षा बल संलिप्त है। मानवाधिकार समूह ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर 86 लोगों के बारे में जानकारी दी जो सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर निशाना बनाए जाने के बाद से लापता हैं। सरकार लंबे समय से जबरन लापता के मामलों से इंकार करती रही है। समूह ने संयुक्त राष्ट्र से मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। वॉशिंगटन में बांग्लादेश के दूतावास की उप प्रमुख फिरदौसी शहरयार ने कहा कि यह अध्ययन ‘‘ऐसे स्रोतों पर आधारित हैं जो संदेह के दायरे में हैं और उन पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि रिपोर्ट ‘‘अज्ञात लोगों’’ के साथ साक्षात्कार पर आधारित है जिसमें 60 साक्षात्कार में अज्ञात लोग हैं, 81 उद्धरण अज्ञात लोगों के दिए गए हैं और सात अज्ञात गवाह हैं। ह्यूमन राइट्स वाच ने लापता होने के लिए रैपिड एक्शन बटालियन पर आरोप लगाए हैं। यह अपराध निरोधक बल है जिसे प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार इस्लामी आतंकवाद को कुचलने का श्रेय देती है। रैपिड एक्शन बटालियन के एक प्रवक्ता को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत