लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: दुनिया में लोकतंत्र पर मंडराता संकट और उम्मीद बंधाते गांधीजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2024 11:09 IST

पशुबल से किसी को शारीरिक रूप से भले जीता जा सके लेकिन उसके मन को जीतने का उपाय तो रचनात्मक प्रतिरोध ही है। गांधीजी ने पूरी की पूरी पीढ़ी को रचनात्मक कार्यों में प्रवृत्त करने की कोशिश की थी।

Open in App

हेमधर शर्मा

बांग्लादेश में छात्रों ने जिस तरह से सरकार का तख्ता पलट दिया है, उससे लोकतंत्र के शुभचिंतकों को खुश होना चाहिए या चिंतित? सवाल यह नहीं है कि उनकी मांगें क्या थीं और सरकार का रवैया क्या था। सवाल विरोध प्रदर्शन के तरीके को लेकर है। वैसे कहा यह भी जा रहा है कि आरक्षण तो सिर्फ एक बहाना था, आंदोलनकारी असल में हसीना सरकार को हटाना चाहते थे। लेकिन हसीना सरकार अगर इतनी ही जनविरोधी थी तो अभी सात माह पहले ही जनता ने उन्हें भारी बहुमत से चुना क्यों था?

भले ही ढाका में सड़कों पर उतरे आंदोलनकारियों की संख्या चार-पांच लाख रही हो लेकिन चार-पांच करोड़ से भी अधिक मतों से चुनी गई सरकार को इतने अराजक तरीके से सत्ता से हटाना ही क्या लोकतंत्र के लिए श्रेयस्कर है? हालांकि कहने वाले यह भी कहते हैं कि निहित स्वार्थों वाली विदेशी ताकतों ने छात्रों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई है, लेकिन देश के भावी कर्णधारों को इतना कच्चा तो नहीं होना चाहिए कि किसी का मोहरा बन जाएं!

सवाल सिर्फ बांग्लादेश का नहीं है। कुछ साल पहले श्रीलंका में भी हमने ऐसा ही दृश्य देखा था और अफगानिस्तान में भी। अराजक भीड़ का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति आवास को रौंद डालना, अपने महापुरुषों के प्रतीकों को ध्वस्त करना लोकतंत्र में आस्था रखने वालों का काम तो नहीं हो सकता! अगर हमने गलत सरकार चुनी है तो उसे हटाने का तरीका भी लोकतांत्रिक ही होना चाहिए, वरना हम में और नक्सलियों में फर्क क्या रह जाएगा, वे भी तो जनता के हितों के नाम पर ही सरकारों का हिंसक प्रतिरोध करते हैं! ऐसी घटनाएं भले ही किसी देश विशेष में हुई हों, सबक सभी लोकतांत्रिक देशों के नागरिकों को लेना चाहिए कि उनके देश में कभी ऐसी परिस्थिति पैदा हुई तो उनका रवैया क्या होगा?

ऐसी परिस्थिति में गांधीजी का मार्ग ही जवाब के रूप में सामने आता है। महात्मा गांधी की दुनिया सिर्फ इसलिए इज्जत नहीं करती कि उन्होंने भारत को आजाद कराया था; वह इसलिए आदर करती है कि उन्होंने दुनिया को प्रतिरोध का नया तरीका दिया था। मतभेद तो दुनिया में सदा से ही रहे हैं और रहेंगे, महत्वपूर्ण यह है कि विरोध का हमारा तरीका कैसा हो।

पशुबल से किसी को शारीरिक रूप से भले जीता जा सके लेकिन उसके मन को जीतने का उपाय तो रचनात्मक प्रतिरोध ही है। गांधीजी ने पूरी की पूरी पीढ़ी को रचनात्मक कार्यों में प्रवृत्त करने की कोशिश की थी। असहयोग आंदोलन के दौरान चौरीचौरा में आंदोलनकारियों द्वारा 22 पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद जब उन्होंने अचानक आंदोलन रोका तो उनकी बहुत आलोचना हुई थी, लेकिन गांधीजी जानते थे कि बर्बरता को अगर उंगली पकड़ने की छूट दी जाए तो बहुत जल्दी वह हाथ ही नहीं, पूरे शरीर को जकड़ लेती है।

इतिहास गवाह है कि मनुष्य जाति ने जो भी लड़ाइयां बर्बर तरीके से लड़ीं, उन्होंने मनुष्यता को कुछ नीचे ही गिराया है। लेकिन हमारे पास गांधीजी का सत्याग्रह जैसा हथियार है, जो विरोधी का दिल जीत कर उस पर विजय हासिल करता है। लोकतंत्र बर्बरों के लिए नहीं होता और अगर हमने इसे चुना है तो इसके लिए अपनी योग्यता भी हमें ही सिद्ध करनी होगी।

टॅग्स :बांग्लादेशभारतमहात्मा गाँधीशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट