लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान पाकिस्तान: 2 हमले, 8 की मौत और 17 घायल?, पुलिस वाहन के पास फटा आईईडी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2025 21:08 IST

Balochistan Pakistan: बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि एक मोटरसाइकिल में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ छिपाकर रखा गया था, जो वहां खड़े पुलिस के एक वाहन के पास फट गया।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया और उनमें से चार की हालत गंभीर है। उग्रवादियों ने तीन यात्रियों का अपहरण भी कर लिया।बस से नीचे उतार लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

Balochistan Pakistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार से अब तक संदिग्ध विद्रोहियों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए और 17 घायल हो गए, जबकि तीन का अपहरण कर लिया गया। क्वेटा के बारेच मार्केट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस के एक वाहन के पास बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि एक मोटरसाइकिल में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ छिपाकर रखा गया था, जो वहां खड़े पुलिस के एक वाहन के पास फट गया।

उन्होंने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया और उनमें से चार की हालत गंभीर है। इससे पहले, बुधवार की रात को ग्वादर जिले में उग्रवादियों ने पंजाब प्रांत के छह लोगों को एक यात्री बस से नीचे उतार लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। उग्रवादियों ने तीन यात्रियों का अपहरण भी कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हफीज बलूच ने बताया कि यह हमला प्रांत के ग्वादर जिले में उस समय हुआ जब बुधवार देर रात हथियारबंद लोगों ने ओरमारा राजमार्ग पर कलमत क्षेत्र के पास ग्वादर से कराची जा रही एक यात्री बस को रोक लिया एवं गोली मार दी। उन्होंने बताया कि पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने बाद में बृहस्पतिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हथियारबंद लोगों ने यात्रियों का पहचान-पत्र देखकर छह यात्रियों की हत्या कर दी और तीन अन्य को अपने साथ ले गए।’’ उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित पंजाब प्रांत के थे। फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उग्रवादियों ने ग्वादर बंदरगाह से खाद ले जा रहे तीन ट्रकों को भी सड़क पर अवरोध लगाकर रोक लिया और उनमें आग लगा दी।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यात्री बस पर हमले की निंदा की और संबंधित अधिकारियों को जांच करने के साथ ही जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, ‘‘आतंकवादी देश के विकास और बलूचिस्तान की समृद्धि के दुश्मन हैं। वे बलूचिस्तान में प्रगति नहीं देख सकते।’’

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘‘निर्दोष यात्रियों को बस से उतारना और पहचान के आधार पर उनकी हत्या करना एक जघन्य और कायरतापूर्ण कृत्य है।’’ प्रांत के नसीराबाद संभाग के सोहबत क्षेत्र में एक अन्य घटना हुई, जहां हथियारबंद लोगों ने एक घर पर हमला कर एक महिला और तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह क्रूर हत्याएं दो समूहों के बीच भूमि विवाद का परिणाम थीं।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल