लाइव न्यूज़ :

बालाकोट हमलाः पाकिस्तान को वायु क्षेत्र बंद करने पर 08 करोड़ से अधिक का नुकसान

By भाषा | Updated: July 19, 2019 17:09 IST

पाकिस्तान के विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने यहां नागर विमानन प्राधिकरण के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वायुक्षेत्र बंद करने के कारण प्राधिकरण को 8.5 अरब रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉन अखबार ने मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘यह हमारे विमानन उद्योग के लिये बड़ा नुकसान है।लेकिन वायु क्षेत्र बंद करने से पाकिस्तान की अपेक्षा भारत को अधिक नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान को फरवरी महीने में बालाकोट हवाई हमले के बाद अपने वायु क्षेत्र को बंद करने से आठ अरब रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। शुक्रवार को एक मीडिया रपट में यह बात सामने आयी है।

उल्लेखनीय है कि फरवरी में भारतीय वायुसेना ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने वायु क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था।

पाकिस्तान ने इस सप्ताह मंगलवार को असैन्य उड़ानों के लिये अपने वायु क्षेत्र को पुन: खोलने की घोषणा की। पाकिस्तान के विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने यहां नागर विमानन प्राधिकरण के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वायुक्षेत्र बंद करने के कारण प्राधिकरण को 8.5 अरब रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

डॉन अखबार ने मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘यह हमारे विमानन उद्योग के लिये बड़ा नुकसान है। लेकिन वायु क्षेत्र बंद करने से पाकिस्तान की अपेक्षा भारत को अधिक नुकसान हुआ है। भारत को लगभग दोगुना नुकसान हुआ है। लेकिन अब दोनों पक्षों की ओर से सहृदयता की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुकूल बनाने के लिये विमानन नीति 2019 के तहत उन्हें आधुनिक उपकरणों एवं स्कैनरों से लैस किया जाएगा। 

टॅग्स :बालाकोटपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा