लाइव न्यूज़ :

सीतारमण के साथ बैठक के साथ बैन कैपिटल ने कहा: भारत में और निवेश करने को लेकर आशान्वित

By भाषा | Updated: October 12, 2021 12:25 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

बोस्टन, 12 अक्टूबर भारतीय कंपनियों में करीब पांच अरब डॉलर का निवेश करने वाली बेन कैपिटल के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी निजी निवेश कंपनी देश में "और निवेश" करने को लेकर आशान्वित है और अगला दशक भारत एवं अमेरिका दोनों के लिए वैश्विक आधार पर कारोबारों के निर्माण के लिए मिलकर काम करने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होगा।

बैन कैपिटल के को-चेयरमैन स्टीफन पग्ल्युका और को-मैनेजिंग पार्टनर जॉन कनॉटन ने सोमवार को यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। पग्ल्युका ने बैठक को "शानदार" बताया और कहा कि बैठक में गुजरात के वित्तीय सेवा जिले (गिफ्ट सिटी) पर भी चर्चा की गयी।

सीतारमण वाशिंगटन में विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठकों के साथ-साथ जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर (एफएमसीबीजी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस समय एक हफ्ते की लंबी यात्रा पर अमेरिका में हैं। अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान, सीतारमण के अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन से मिलने की भी उम्मीद है।

न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद, सीतारमण वहां से बोस्टन गयीं, जहां वह फिक्की और यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा आयोजित एक गोलमेज बैठक में निवेशकों तथा वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगी। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों को भी संबोधित करेंगी।

कनॉटन ने कहा कि "हम भारत में 12 साल से ज्यादा समय से काम कर रहे हैं और भारत में हो रहे सुधारों को देखकर हमें वहां अपनी निवेश गतिविधि तेज करने का प्रोत्साहन मिलता है, खासकर उन व्यापक क्षेत्रों में जहां हम भागीदारी कर रहे हैं जैसे कि बैंकिंग, आउटसोर्सिंग और दवा क्षेत्र।"

उन्होंने कहा, "हम और भी निवेश करने की उम्मीद कर रहे हैं। हमने पहले ही पांच अरब डॉलर का निवेश किया है और हम इसमें तेजी देख रहे हैं।"

वहीं पग्ल्युका ने कहा कि बाजारों को और अधिक व्यापार-अनुकूल बनाया जा सकता है और "मुझे लगता है कि इस समय भारत में ऐसा ही हो रहा है। इससे भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए काफी आकर्षक माहौल बनेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब