लाइव न्यूज़ :

बहरीन की राष्ट्रीय एअरलाइन अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों को अमेरिका पहुंचा रही

By भाषा | Updated: August 22, 2021 21:56 IST

Open in App

दुबई, 22 अगस्त (एपी) बहरीन ने कहा कि उसकी राष्ट्रीय एअरलाइन अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से निकाले गए लोगों को अमेरिका पहुंचा रही है। अमेरिका के मित्र देश ने रविवार को कहा कि गल्फ एअर की उड़ान अपने इसा एअरबेस से लोगों को वाशिंगटन, डीसी के दक्षिण में स्थित डलास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचाएगी। आधिकारिक बयान में कहा गया कि उड़ान लोगों की जीवन रक्षा के बहरीन सल्तनत के प्रयासों की पुष्टि है। इससे पहले, पेंटागन ने आज ‘सिविल रिजर्व एअर फ्लीट प्रोग्राम’ का शुरुआती चरण शुरू करने के बाद अमेरिकी एअरलाइनों के 18 विमानों की व्यवस्था करने को कहा जिससे कि अफगानिस्तान से अमेरिकियों और उनकी मदद करने वाले अफगान नागरिकों को युद्धग्रस्त देश से बाहर ले जाने में मदद मिल सके। वाणिज्यिक उड़ानों से लोगों को तीसरे देश से उनके अंतिम गंतव्य पहुंचाने का काम किया जाएगा जिससे कि अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से लोगों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा