लाइव न्यूज़ :

बगदादी ने अपनी जैकेट सुलगाकर तीन बच्चों के साथ खुद को उड़ाया, मेरा कुत्ता घायल हुआः ट्रंप

By भाषा | Updated: October 28, 2019 19:35 IST

बगदादी ने शनिवार शाम सीरिया के इदलिब प्रांत में एक सुरंग में अमेरिका के विशेष बलों के हमले के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया था। वह अपने परिवार और कुछ करीबियों के साथ सुरंग में छिपा हुआ था। बगदादी पर ढाई करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम था।

Open in App
ठळक मुद्देहमारे कुत्तों के पीछा करने पर वह सुरंग के आखिरी छोर पर जाकर घिर गया।हमले के दौरान कोई भी अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ, न ही किसी कुत्ते की मौत हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उत्तरी सीरिया में एक अंधेरी भूमिगत सुरंग में आईएआईएस सरगना बगदादी का पीछा करने वाले अमेरिकी सेना के कुत्तों में से एक कुत्ता घायल हो गया।

बगदादी ने शनिवार शाम सीरिया के इदलिब प्रांत में एक सुरंग में अमेरिका के विशेष बलों के हमले के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया था। वह अपने परिवार और कुछ करीबियों के साथ सुरंग में छिपा हुआ था। बगदादी पर ढाई करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम था।

व्हाइट हाउस से इस पूरे अभियान को देखने वाले ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारे कुत्तों के पीछा करने पर वह सुरंग के आखिरी छोर पर जाकर घिर गया।" ट्रंप ने कहा, "उसने (बगदादी) अपनी जैकेट सुलगाकर तीन बच्चों के साथ खुद को बम से उड़ा लिया।"

उन्होंने कहा कि हमले के दौरान कोई भी अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ, न ही किसी कुत्ते की मौत हुई।" ट्रंप ने कहा कि हमले में हमारे 'के9' स्वान दस्ते का एक सुंदर और प्रतिभाशाली कुत्ता घायल हुआ है। हालांकि व्हाइट हाउस और पेंटागन ने कुत्तों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है और न ही घायल कुत्ते के बारे में कोई जानकारी दी गई। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपसीरियाईरानइराक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा