लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाईअड्डे पर तारों पर से अमेरिकी सैनिकों को सौंपा गया बच्चा लापता, अमेरिका ढूंढने में लगा

By विशाल कुमार | Updated: November 6, 2021 10:56 IST

अमेरिकी सरकार ने माना है कि वह नवजात सोहैल अहमदी की गुमशुदगी का पता लगाने का प्रयास कर रही. विदेश विभाग ने कहा है कि वह बच्चे का पता लगाने के लिए हर जगह तलाश कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देलापता बच्चा अमेरिकी दूतावास के पूर्व गार्ड मिर्जा अली अहमदी का है.अमेरिकी सरकार गुमशुदगी का पता लगाने का प्रयास कर रही.इससे पहले संदिग्ध आईएस हमले में कम से कम सात बच्चे शामिल थे.

बीते अगस्त में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका समर्थित बलों की पूर्ण वापसी की घोषणा से मची अफरा-तफरी के दौरान काबुल हवाईअड्डे पर तारों पर से जिस दो महीने के बच्चे को अमेरिकी सैनिकों को सौंपा गया था, वह लापता हो गया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी सरकार ने माना है कि वह नवजात सोहैल अहमदी की गुमशुदगी का पता लगाने का प्रयास कर रही. विदेश विभाग ने कहा है कि वह बच्चे का पता लगाने के लिए हर जगह तलाश कर रही है.

बच्चे के पिता और अमेरिकी दूतावास के पूर्व गार्ड मिर्जा अली अहमदी, उनकी पत्नी और दंपति के चार बच्चे दो महीने के सोहैल को अमेरिकी सैनिकों को सौंपने के तुरंत बाद काबुल हवाईअड्डे में प्रवेश किए थे लेकिन वे बच्चे का पता लगाने में नाकाम रहे.

उसके बाद पूरा परिवार कतर गया और वहां से टेक्सास के फोर्ट ब्लिस पहुंचा.

हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि अन्य सभी बच्चे जिन्हें तारों पर से सैनिकों को सौंपा गया था, उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है.

हवाईअड्डे पर तारों की घेराबंदी से माता-पिता द्वारा नवजात बच्चों को अमेरिकी सैनिकों को सौंपे जाने की तस्वीरें बड़े पैमान के शेयर की गई थीं और इसे एक त्रासदी माना गया था.

बच्चे की गुमशुदगी ने अमेरिका पर एक और धब्बा लगा दिया है. इससे पहले सितंबर में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने माना था कि 29 अगस्त को हुए संदिग्ध आईएस हमले में मरने वाले 10 अफगान नागरिकों में एक अमेरिकी गैरलाभकारी कर्मचारी और कम से कम सात बच्चे शामिल थे.

टॅग्स :अफगानिस्तानUSchild
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?