लाइव न्यूज़ :

चीन में बने कैमरे हटाएगा ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग, अमेरिका में 'जासूसी गुब्बारा' मामले के बाद लिया फैसला

By भाषा | Updated: February 9, 2023 11:18 IST

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा विभाग ने अपने यहां लगे चीन में बने सभी कैमरों को हटाने का फैसला किया है। इससे पहले अमेरिका और ब्रिटेन ऐसा कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने रक्षा विभाग की इमारतों से चीनी कैमरे हटाने का फैसला किया है। चीनी कंपनियों द्वारा कम से कम 913 कैमरे, इंटरकॉम आदि ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग ने अपने यहां लगा रखे हैं।अमेरिका और ब्रिटेन पहले ही चीनी कैमरों और उपकरणों को हटाने का कदम उठा चुके हैं।

कैनबरा: अमेरिकी हवाई क्षेत्र में चीनी जासूसी गुब्बारा मिलने के कारण चीन के निगरानी कार्यक्रम को लेकर उठ रहे सवालों के बीच ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने रक्षा विभाग की इमारतों से ‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी’ से जुड़ी कंपनियों द्वारा निर्मित निगरानी कैमरे हटाने का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से पहले अमेरिका और ब्रिटेन भी यह कदम उठा चुके हैं। ‘द ऑस्ट्रेलियन’ समाचार पत्र ने गुरुवार को बताया कि चीनी कंपनियों हिकविजन और दहुआ द्वारा विकसित और निर्मित कम से कम 913 कैमरे, इंटरकॉम, इलेक्ट्रॉनिक प्रवेश प्रणालियां और वीडियो रिकॉर्डर रक्षा विभाग और व्यापार एवं विदेश मामलों के विभाग सहित ऑस्ट्रेलिया सरकार और एजेंसी के कार्यालयों में हैं।

हिकविजन और दहुआ पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी शासित सरकार का आंशिक मालिकाना हक है। अमेरिका सरकार ने नवंबर में कई चीनी ब्रांड के दूरसंचार एवं वीडियो सतर्कता उपकरणों पर प्रतिबंध लगा दिया था। ब्रिटेन की सरकार ने भी नवंबर में हिकविजन द्वारा निर्मित सुरक्षा कैमरों को प्रतिबंधित कर दिया था।

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा कि उनका विभाग अपनी सभी निगरानी प्रौद्योगिकियों की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प’ से कहा, ‘‘वे विशेष कैमरे जहां भी पाएंगे, उन्हें हटा दिया जाएगा।’’ 

टॅग्स :चीनऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल