लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया: शादी के मेहमानों को ले जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 10 लोगों की हुई मौत-25 घायल

By आजाद खान | Updated: June 12, 2023 09:01 IST

मामले में बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेकअप के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है और 25 घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शादी में मेहमानों को बस ले जा रही थी तभी इसके साथ हादसा हुआ है।

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (NSW) राज्य के हंटर क्षेत्र में एक बस के दुर्घटनाग्रसत होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और करीब 25 अन्य लोग घायल हुए है। बता दें कि स्थानीय समयानुसार यह दुर्घटना रविवार रात को 11:30 बजे हुई है। घटना के समय यह बस सिडनी से लगभग 180 किमी उत्तर-पश्चिम में ग्रेटा शहर जा रही थी। 

गौरकरने वाली बात यह भी है कि ऑस्ट्रेलिया का यह शहर अपनी शादियों विवाह स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि घटना के बाद बस चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी चेकअप के लिए उसे अस्पताल में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वहां घना कोहरा भी छाया हुआ था, हालांकि हादसे के पीछे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को लेकर एक चार्टर्ड बस ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटा शहर जा रही थी। इस दौरान इस बस के साथ हादसा हो गया और यह रैंप से लुढ़क जाने के बाद एक खाई में गिर गई थी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और 25 अन्य घायल भी हुए हैं। मामले में बोलते हुए एनएसडब्ल्यू पुलिस के कार्यवाहक सहायक आयुक्त ट्रेसी चैपमैन का भी बयान सामने आया है। 

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि "मैं समझता हूं कि वे एक साथ एक शादी में जा रहे थे, यह मेरी समझ है कि वे एक साथ यात्रा कर रहे थे...।" मामले में चैपमैन ने कहा है कि शुरुआती जांच में यह एक दुर्घटना लग रही है और पुलिस यात्रियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि बस के नीचे कुछ और लोगों के भी फंसे होने की संभावना जताई जा सकती है। 

प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस ने जताया शोक

इस हदासे पर बोलते हुए प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि शादी में जाने पर कितनी खुशी मिलती है ये हम सब जानते है। उनके अनुसार ये एक खुशी का समय होता है जब हम शादी में जाते है। ऐसे इस खुशी के समय में कुछ दर्दनाक हो जाए तो यह बहुत ही क्रूर, दुखद और अनुचित है।  

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियासड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल