लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए राहत की खबर, 2 बिलियन डॉलर का ऋण माफ

By आकाश चौरसिया | Updated: May 5, 2024 10:58 IST

रविवार को ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बानीज द्वारा पेश किए गए बजट में बड़ा ऐलान करते हुए विदेशी छात्रों के ऋण को माफ किया है। इसके साथ ये भी घोषणाएं की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलियाई पीएम ने की बड़ी घोषणा रविवार को किया बजट पेश माना जा रहा है इससे भारतीय छात्रों को भी फायदा होगा

नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने पढ़ रहे विदेशी छात्रों के 3 बिलियन डॉलर ऑसट्रेलियाई (2 बिलियन डॉलर) ऋण की कटौती की है, जिससे 3 मिलियन यानी 30 लाख से अधिक लोगों को सबसे ज्यादा इसका फायदा होने जा रहा है और उनका कर्ज भी कम हो जाएगा। इस बात का जिक्र ऑस्ट्रेलिया पीएम  एंथोनी अल्बानीज ने बजट पेश करने के दौरान किया है और ये भी बताया कि देश लगातार मुद्रास्फीति और जीवन-यापन के दबाव से जूझ रहा है। ऐसे में ये फैसला भविष्य के लिए निर्णायक हो सकता है। 

दूसरी ओर शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने एक बयान जारी करते हुए कहा, अल्बानीज सरकार ने रविवार को अपने मासिक बजट में इस उम्मीद में उपाय की घोषणा की है कि इससे श्रमिकों और छात्रों पर आर्थिक दबाव कम होगा।

ऑस्ट्रेलिया विश्विद्यालय के छात्रों को पढ़ाई के वित्तीय जरुरूतों के लिए ब्याज मुक्त ऋण लेने की अनुमति देता है। इसके साथ ही जिस दिन से आपकी किसी भी कंपनी में काम करने लग जाते हैं तो आपकी पहली तन्ख्वा से स्वत: काट लिया जाता है। पुनर्भुगतान के बाद भी तेजी से कुछ ऋणों में वृद्धि देखी गई है। 

सरकार की ओर से रविवार को कहा गया है कि पिछले साल जून की शुरुआत से छात्र ऋण के लिए इंडेक्सेशन दर को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक या वेतन मूल्य सूचकांक के निचले स्तर पर पूर्वव्यापी रूप से सीमित कर देगा। इसका अर्थ ये है कि साल 2023 का रिकॉर्ड 7.1 फीसदी का इंडेक्सेशन कम होकर 3.2 फीसदी हो जाएगा।  

शिक्षा मंत्री क्लेयर आगे कहते हैं कि पिछले हफ्ते जो भी ऋण लिए, उन सभी को कम कर देगा। इन परिवर्तनों के परिणामस्वरूप कानून पारित होने तक 26,500 डॉलर के औसत ऋण लेने वाले छात्रों के लिए इस साल लगभग 1,200 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की कमी हो जाएगी।

टॅग्स :बिजनेसऑस्ट्रेलियाभारतस्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!