लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया ने 68 करोड़ डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: December 13, 2021 10:22 IST

Open in App

कैनबरा, 13 दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन के ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया ने 68 करोड़ डॉलर के रक्षा सौदे पर सोमवार को हस्ताक्षर किए।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद मून जेई-इन ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने वाले पहले विदेशी नेता हैं।

जिस सौदे पर हस्ताक्षर हुए हैं उसमे से करीब एक अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के सौदे के तहत दक्षिण कोरियाई रक्षा कंपनी ‘हनव्हा’ ऑस्ट्रेलियाई सेना को हथियार, आपूर्ति वाहन और रडार प्रदान करेगी।

यह ऑस्ट्रेलिया और एक एशियाई राष्ट्र के बीच सबसे बड़ा रक्षा अनुबंध है। समझौता ऐसे समय पर किया गया है जब ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच तनाव कायम है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में अमेरिका और ब्रिटेन के साथ परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों के निर्माण के लिए एक समझौता करने की घोषणा की थी और इस कदम की चीन ने कड़ी निंदा की थी।

मून ने इस यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात की और दोनों नेता अपने देशों के बीच औपचारिक संबंधों को ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’’ में बदलने के लिए सहमत हुए। दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि वे ‘हाइड्रोजन’ सहित स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को विकसित करने और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति को सुविधाजनक बनाने को लेकर मिलकर काम करेंगे, जो ऑस्ट्रेलिया में प्रचुर मात्रा में है।

मॉरिसन ने कहा कि नए रक्षा सौदे से ऑस्ट्रेलिया में उस जगह पर लगभग 300 नौकरियों का सृजन होगा जहां दक्षिण कोरियाई रक्षा कंपनी ‘हनव्हा’ की एक इकाई है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आज हमने जिस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, वह कोरियाई रक्षा उद्योग की क्षमताओं को लेकर हमारी सोच के बारे में बहुत कुछ बताता है।’’

वहीं, मून ने कहा कि भू-राजनीतिक दृष्टिकोण से दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के मूल्य समान हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ भी संबंध महत्वपूर्ण हैं, खासकर जब उत्तर कोरिया के साथ शांति बहाल करने की बात आती है।

उन्होंने कहा ‘‘इसलिए, दक्षिण कोरिया अमेरिका और चीन के साथ भी संबंध मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। हम बेहतर संबंध चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल