लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया-सिंगापुर आम चुनाव शुरू, जानें क्या है मुद्दे और किस दल में टक्कर, कब है मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2025 11:20 IST

Australia-Singapore general elections- ऑस्ट्रेलिया उन कुछ देशों में से एक है जहां मतदान अनिवार्य है। इससे पहले 2022 में हुए चुनाव में 90 प्रतिशत पात्र मतदाताओं ने मतदान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान के लिए 1,240 केंद्र बनाए गए हैं। देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।सत्तारूढ़ ‘पीपुल्स एक्शन पार्टी’ (पीएपी) के लिए वोट देने की अपील की।ऑस्ट्रेलिया में एक करोड़ 81 लाख पंजीकृत मतदाता हैं।

सिंगापुरः सिंगापुर में 16वें आम चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे (स्थानीय समयानुसार) मतदान शुरू हो गया जो रात आठ बजे तक जारी रहेगा। लोग सुबह से मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। देश में 27,58,846 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं। मतदान के लिए 1,240 केंद्र बनाए गए हैं। देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने लोगों से सत्तारूढ़ ‘पीपुल्स एक्शन पार्टी’ (पीएपी) के लिए वोट देने की अपील की। कुल 97 संसदीय सीट में से 92 पर विभिन्न राजनीतिक दलों के 211 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन चुनाव में महंगाई एवं विदेशी श्रमिकों की बढ़ती संख्या प्रमुख मुद्दे रहे। देश में 32 निर्वाचन क्षेत्रों में 11 राजनीतिक दल और दो निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

सिंगापुर में निर्वाचन क्षेत्र वे चुनावी प्रभाग होते हैं जिनका प्रतिनिधित्व संसद में एक या एक से अधिक सीट द्वारा किया जा सकता है। पीएपी ने सभी निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि विपक्षी ‘वर्कर्स पार्टी’ (डब्ल्यूपी) आठ निर्वाचन क्षेत्रों में 26 संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रही है। ‘प्रोग्रेस सिंगापुर पार्टी’ (पीएसपी) ने छह निर्वाचन क्षेत्रों में 13 उम्मीदवार उतारे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव के लिए मतदान आरंभ, महंगाई एवं आवास की कमी मुख्य मुद्दे

ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया। देश में चुनाव प्रचार के दौरान महंगाई और आवास की कमी प्रमुख मुद्दे रहे। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। समय क्षेत्र (टाइम जोन) में अंतर के कारण पश्चिमी तट पर मतदान दो घंटे बाद आरंभ और समाप्त होगा।

प्राधिकारियों ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में एक करोड़ 81 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। ऑस्ट्रेलिया उन कुछ देशों में से एक है जहां मतदान अनिवार्य है। इससे पहले 2022 में हुए चुनाव में 90 प्रतिशत पात्र मतदाताओं ने मतदान किया था।

देश के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की ‘लेबर पार्टी’ का तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का लक्ष्य है। उसका मुकाबला पीटर डट्टन के नेतृत्व वाली ‘लिबरल पार्टी ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से है। ये चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब देश महंगाई और आवास की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाचुनाव आयोगसिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट