लाइव न्यूज़ :

Australia road accident: फुटपाथ पर बीएमडब्ल्यू कार चढ़ी, रॉयल डेलेसफोर्ड होटल के सामने के लॉन में खाना खा रहे भारतीय मूल के दो परिवारों के पांच सदस्यों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2023 16:36 IST

Australia road accident: ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने खबर दी है कि रविवार रात को फुटपाथ पर बीएमडब्ल्यू कार चढ़ गई और उसने रॉयल डेलेसफोर्ड होटल के सामने के लॉन में खाना खा रहे लोगों को टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक भाटिया, बेटा विहान, प्रतिभा शर्मा, बेटी अवनी और साथी जतिन चुघ की मौत हो गई। छह वर्षीय बेटे अबीर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।पारिवारिक मित्रों भाटिया और उनके बेटे विहान के साथ छुट्टी मनाने आया था।

Australia road accident: ऑस्ट्रेलिया में एक पब के बाहरी हिस्से में बनाए गए भोजन करने के स्थान पर एसयूवी कार के घुसने से दो बच्चों सहित भारतीय मूल के दो परिवारों के पांच सदस्यों की मौत हो गई। ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने खबर दी है कि रविवार रात को फुटपाथ पर बीएमडब्ल्यू कार चढ़ गई और उसने रॉयल डेलेसफोर्ड होटल के सामने के लॉन में खाना खा रहे लोगों को टक्कर मार दी।

जिसमें विवेक भाटिया (38), उनका बेटा विहान (11), प्रतिभा शर्मा (44), उनकी बेटी अवनी (9) और साथी जतिन चुघ (30) की मौत हो गई। खबर के मुताबिक, शर्मा और उनका परिवार, दूसरे पारिवारिक मित्रों भाटिया और उनके बेटे विहान के साथ छुट्टी मनाने आया था। घटना में भाटिया की 36 वर्षीय पत्नी रुचि और उनका छह वर्षीय बेटे अबीर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

शुरू में तो अबीर की हालत गंभीर थी और उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं और अंदरूनी चोटें आई थी लेकिन अब वह स्थिर है। हादसे में एक शिशु समेत कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट यूटिलिटि व्हिकल (एसयूवी) के चालक से पुलिस ने अस्पताल में पूछताछ की है।

फिलहाल, माउंट मैसेडोन के 66 वर्षीय चालक के नाम को उजागर नहीं किया गया है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है और न ही उसपर कोई आरोप लगाया गया है। ‘हेरोल्ड सन’ को उपलब्ध कराए गए पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि फिलहाल चालक पर कोई आरोप नहीं लाया गया है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ जारी रहेगी।

इस बीच शर्मा के पिता विकास ने कहा कि प्रतिभा ने अपनी मौत से दो घंटे पहले अपनी मां उर्मिला से बात की थी। शर्मा विक्टोरियन संसद की वेरिबी सीट के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मैदान में थी। वह पंजीकृत प्रवासी एजेंट थी और हाल में वकील बनी थी।

इस भयानक दुर्घटना के कारण मेलबर्न के उत्तर में स्थित छोटा सा विक्टोरियन शहर सदमे और शोक की स्थिति है। उनकी मृत्यु के बाद भारतीय समुदाय शोक में है, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल