लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया: खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर को फिर से बनाया निशाना, ब्रिस्बेन में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में की तोड़फोड़

By अंजली चौहान | Updated: March 4, 2023 09:48 IST

घटना के बाद मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे से बातचीत करते हुए बताया कि मंदिर के पुजारी और भक्तों ने आज सुबह फोन किया और मुझे हमारे मंदिर की चारदीवारी पर लिखे नारे और तोड़फोड़ के बारे में सूचित किया।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर में फिर से हमले की घटना हुई है मंदिर की दीवारों पर देश विरोधी नारे लिखे गए थेघटना ब्रिस्बेन के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई है

ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने का सिलसिला एक के बाद एक बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिस्बेन के दक्षिण में बरबैंक उपनगर में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को कथित तौर पर "खालिस्तानी समर्थकों" द्वारा तोड़ा गया है।

ऑस्ट्रेलिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी समर्थकों ने कथित तौर पर भारत विरोधी नारों को मंदिर की दीवारों पर लिखा और मंदिर में तोड़फोड़ की। घटना के बाद मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे से बातचीत करते हुए बताया कि मंदिर के पुजारी और भक्तों ने आज सुबह फोन किया और मुझे हमारे मंदिर की चारदीवारी पर लिखे नारे और तोड़फोड़ के बारे में सूचित किया। शुक्ला ने कहा कि प्रबंधन समिति ने पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है और मामले में जांच जारी है। 

ऑस्ट्रेलिया में ये पहली बार नहीं है, जब हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। खालिस्तान समर्थकों पर पहले भी हिंदू मंदिरों पर हमला करने का आरोप लग चुका है। इससे पहले, ब्रिस्बेन में एक अन्य हिंदू मंदिर, गायत्री मंदिर को पाकिस्तान में स्थित खालिस्तान चरमपंथियों से डराने-धमकाने वाले फोन आए थे। 

हिंदू मानवाधिकार की निदेशक सारा एल गेट्स ने कहा कि नवीनतम घृणा अपराध ऑस्ट्रेलियाई हिंदुओं को आतंकित करने के लिए सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का एक पैटर्न है।

गेट्स ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया, "यह नवीनतम घृणा अपराध विश्व स्तर पर सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का एक पैटर्न है, जो स्पष्ट रूप से ऑस्ट्रेलियाई हिंदुओं को आतंकित करने का प्रयास कर रहा है। प्रचार, अवैध संकेत और साइबर धमकी के बंधन के साथ मिलकर, संगठन सभी व्यापक खतरों, भय और धमकी को पेश करने का इरादा रखता है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाTempleभारतBrisbane
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!