लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने काबुल से 26 लोगों को निकाला

By भाषा | Updated: August 18, 2021 11:25 IST

Open in App

कैनबरा, 18 अगस्त (एपी) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को बताया कि तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद काबुल से अब तक ऑस्ट्रेलियाई और अफगान नागरिक समेत 26 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मॉरिसन ने बताया कि वायु सेना का सी-130 हरक्यूलिस विमान 26 लोगों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात में ऑस्ट्रेलियाई सैन्य अड्डे पर उतरा। इसमें एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के लिए काम करने वाला एक विदेशी अधिकारी भी शामिल है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आने वाली उड़ानों में यह पहली उड़ान थी। उड़ानों का आना मंजूरी और मौसम पर निर्भर करता है और इस हफ्ते के अंत तक मौसम की परिस्थितियां बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं हैं।’’ दो हरक्यूलिस और दो बड़े सी-17ए ग्लोबमास्टर परिवहन विमान और लोगों को लेकर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया की अपने 130 नागरिकों और उनके परिवारों को बाहर निकालने के साथ ही उन अफगान नागरिकों को भी बाहर निकालने की योजना है जिन्होंने दुभाषिये जैसी भूमिकाओं में ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों तथा राजनयिकों के साथ काम किया। मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य 600 लोगों को बाहर निकालने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल