लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न लॉकडाउन से आया बाहर

By भाषा | Updated: February 17, 2021 12:41 IST

Open in App

मेलबर्न, 17 फरवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में कोविड-19 के मद्देनजर लागू बंद से बुधवार को छूट दी गई है। यहां पृथकवास से संबंधित होटल से कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद लॉकडाउन लगाया गया था।

मेलबर्न विक्टोरिया प्रांत की राजधानी है। अब भी यहां की सरकार ने यह नहीं बताया है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में दर्शकों की वापस होगी या नहीं। विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रियुज ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी टूर्नामेंट के अंतिम दिनों के दर्शकों के बारे में जल्द ही जानकारी साझा करेंगे।

मेलबर्न से संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर पूरे विक्टोरिया प्रांत में लॉकडाउन लागू किया गया था। एंड्रियुज ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आने के बाद देर रात 11 बजकर 59 मिनट पर ज्यादातर प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। विद्यालय और कारोबारी प्रतिष्ठान खुल सकेंगे।

लोगों को अब भी मास्क पहनने और घरों में पांच अतिथियों को ही बुलाने की अनुमति है। सरकार का कहना है कि यहां कोविड-19 के 25 मरीज के संक्रमण मुक्त होने क बाद ही इस रोक को खत्म किया जाएगा।

ये सभी मामले मेलबर्न हवाईअड्डे के होटल से जुड़े हैं, जहां यात्रियों को बाहर से आने पर 14 दिन तक पृथकवास में रखा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल