लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया: अब तक का सबसे बड़ा साइबर स्कैम का हुआ खुलासा, बीमा कंपनी के सभी 4 मिलियन ग्राहकों के पर्सनल डेटा हुए हैक

By भाषा | Updated: October 26, 2022 12:17 IST

ऐसे में मेडिबैंक के मुख्य कार्यकारी डेविड कोजकार ने बयान जारी कर इस पर जानकारी दी है। उन्होंने इस डेटा लीक के लिए ग्राहकों से माफी भी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़े साइबर स्कैम का खुलासा हुआ है। एक बीमा कंपनी के 4 लाख ग्राहकों का पर्सनल डेटा हैक हुआ है। हैकर ने कंपनी से संपर्क कर पैसे की मांग भी की है।

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी ‘मेडिबैंक’ ने बुधवार को कहा कि एक साइबर अपराधी ने उसके सभी 40 लाख ग्राहकों का निजी डेटा हैक कर लिया है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ऐसा कानून लेकर आई है जिसके तहत उन कंपनियों पर अब अधिक जुर्माना लगेगा जो अपने ग्राहकों की निजी जानकारियों की रक्षा नहीं कर पाएंगी। 

मेडिबैंक ने कहा कि बड़ी संख्या में स्वास्थ्य दावों के आंकड़ों तक भी अपराधी की पहुंच बन गई थी। इस बारे में पुलिस को हफ्तेभर पहले जानकारी दी गई थी और तब कंपनी के शेयरों के लेनदेन पर रोक लगा दी गई थी। 

हैकर ने कंपनी से पैसे की मांग की है

पुलिस को जानकारी दी गई थी कि एक ‘अपराधी’ ने कंपनी से संपर्क कर उपभोक्ताओं के चोरी किए गए निजी आंकड़ों को जारी करने के ऐवज में पैसों की मांग की है और हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के रोगों और उपचारों की जानकारी सार्वजनिक करने की कथित धमकी दी है। कंपनी ने पहले कहा था कि यह सेंधमारी उसकी अनुषंगी एएचएम तथा विदेशी छात्रों तक सीमित है। 

मुख्य कार्यकारी ने ग्राहकों से माफी मांगी है

मेडिबैंक के मुख्य कार्यकारी डेविड कोजकार ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी जांच में अब पता चला है कि इस अपराधी ने हमारे सभी निजी स्वास्थ्य बीमा ग्राहकों के व्यक्तिगत आंकड़ों और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य दावों संबंधी डेटा तक सेंध लगा दी थी।’’ ऐसे में उन्होंने इसके लिए ग्राहकों से माफी भी मांगी है। 

कुछ दिन पहले टाटा पावर पर भी हमला हुआ था

इससे पहले टाटा पावर पर भी साइबर हमला हुआ था। इस हमले पर बोलते हुए टाटा पावर ने कहा कि इससे उसका सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ था और उसकी प्रणालियों पर असर पड़ा था। 

हमले से टाटा पावर के कुछ सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली हुए है प्रभावित

टाटा पावर कंपनी लि. ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के आईटी बुनियादी ढांचे पर साइबर हमला हुआ है। इससे उसकी कुछ सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली प्रभावित हुई है। उसने कहा कि कंपनी ने प्रणालियों को दुरुस्त और बहाल करने के लिये कदम उठाया है। 

कंपनी के अनुसार परिचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रणाली काम कर रही है। हालांकि एहतियात के तौर पर कर्मचारी और ग्राहक से जुड़े पोर्टल और ‘टच प्वांइट’ के लिये सतर्कता बरती जा रही है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाBankबीमाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा