लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के चुनाव में आंग सान सू ची की पार्टी को फिर बहुमत मिलने के आसार

By भाषा | Updated: November 6, 2020 15:59 IST

Open in App

बैंकाक, छह नवंबर (एपी) म्यांमा में आयोजित चुनाव में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मतदाता रविवार को फिर मतदान करेंगे। पांच साल पहले हुए चुनाव में शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाली आंग सान सू ची की पार्टी नेशनल लीग ने बड़ी जीत हासिल की थी। इस बार भी सू ची की जीत की संभावना जतायी जा रही है।

म्यामां में 3.7 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, हालांकि कोरोना वायरस के मामलों में हाल में आई उछाल के मद्देनजर मतदान में कमी की आशंका जतायी जा रही है।

वर्ष 2015 में हुए चुनाव में लोगों में पांच दशक पुराने सेना के शासन का अंत करने के मिले अवसर को लेकर उत्साह था।

सैन्य शासन के खिलाफ कई वर्षों तक अहिसंक आंदोलन चलाने वाली सूची को इन चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल हुआ था और इस साल भी उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी पार्टी को जीत मिलेगी।

हालांकि कुछ आलोचकों का मानना है कि सू ची का प्रशासन लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने में विफल हुआ है।

आलोचकों का मानना है कि 75 वर्षीय सू ची और उनकी पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने की बजाय खुद को सत्ता में रखने के लिए अधिक काम कर रही है।

यंगून (ने पी ता) स्थित ताम्पादीपा संस्थान के निदेशक खिन जा विन ने कहा, “इस बार न तो आंग सान सू ची न ही उनकी पार्टी म्यांमा में लोकतंत्र लाने की कोशिश कर रही है। इसकी बजाय वह एक पार्टी व्यवस्था कायम करना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों को कमजोर करने का मतलब है कि अभियान के दौरान नीतियों पर चर्चा को सीमित कर देना।

उन्होंने कहा कि म्यांमा को राजनीतिक दलों का बेहतर सम्मिश्रण चाहिए।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल