लाइव न्यूज़ :

माली में एक शिविर पर हुए हमले में 11 लोगों की मौत, इस्लामी चरमपंथियों द्वारा हमले का दावा; 60,000 लोगों ने छोड़ा घर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2022 07:10 IST

गाओ के पूर्व मेयर साडोउ डियालो ने कहा कि हमलावरों ने शिविर के अंदर रखे भोजन को नष्ट कर दिया और सभी पशु चुराकर ले गए। संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान के जरिए सोमवार को हुए इस हमले की पुष्टि की।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि इस्लामी चरमपंथियों ने हमले को अंजाम दिया गाओ के पूर्व मेयर साडोउ डियालो ने कहा कि हमलावरों ने शिविर के अंदर रखे भोजन को नष्ट कर दिया

बामाको (माली): माली के गाओ क्षेत्र में एक शिविर पर हुए हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि इस्लामी चरमपंथियों ने हमले को अंजाम दिया। गाओ के पूर्व मेयर साडोउ डियालो ने कहा कि हमलावरों ने शिविर के अंदर रखे भोजन को नष्ट कर दिया और सभी पशु चुराकर ले गए। संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान के जरिए सोमवार को हुए इस हमले की पुष्टि की, हालांकि गाओ क्षेत्र के अधिकारियों ने अभी तक इसकी सूचना नहीं दी है।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, सुरक्षा चिंताओं के कारण गाओ क्षेत्र में लगभग 60,000 लोग अपने घरों से भाग गए हैं। मार्च के बाद से ही गाओ और मेनका के उत्तरी क्षेत्रों में दाएश/आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादी समूहों द्वारा हमले किए जा रहे हैं। ग्रेटर सहारा आतंकवादी समूह में इस्लामिक स्टेट मेनका पर नियंत्रण करने के लिए विशेष रूप से नागरिकों पर हमले करता है, जो नाइजर और बुर्किना फासो की सीमाओं पर है।

 

 

टॅग्स :आतंकी हमलाIslamic State
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट