लाइव न्यूज़ :

मध्य माली में सैन्य ठिकाने के पास हुआ घातक हमला, बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत, कई घर तबाह, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: April 23, 2023 07:07 IST

सेवरे के लोगों ने कहा कि वे मस्जिद में सुबह की नमाज के लिए जा रहे थे, तभी उन्होंने तेज धमाका सुना। इलाके के एक ग्रामीण ओस्मान डायलो ने कहा, “हमने गोलियों की आवाज सुनी। वहां पूरी तरह से भ्रम की स्थिति थी।”

Open in App
ठळक मुद्देएक सैन्य ठिकाने के पास शनिवार को हुए हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए ।सेवरे शहर में एक सैन्य शिविर के पास एक कार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें कई घर तबाह हो गए।इस सैन्य ठिकाने को पहले भी निशाना बनाया जा चुका है, लेकिन यह इस साल का सबसे बड़ा हमला है।

बमाकोः मध्य माली में एक सैन्य ठिकाने के पास शनिवार को हुए हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। माली की सेना ने यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता कर्नल सोलेमेन डेम्बेले ने 'द एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि मोप्ती क्षेत्र के सेवरे शहर में एक सैन्य शिविर के पास एक कार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें कई घर तबाह हो गए और कई लोग मारे गए।

उन्होंने बताया कि इस सैन्य ठिकाने को पहले भी निशाना बनाया जा चुका है, लेकिन यह इस साल का सबसे बड़ा हमला है। सेवरे के लोगों ने कहा कि वे मस्जिद में सुबह की नमाज के लिए जा रहे थे, तभी उन्होंने तेज धमाका सुना। इलाके के एक ग्रामीण ओस्मान डायलो ने कहा, “हमने गोलियों की आवाज सुनी। वहां पूरी तरह से भ्रम की स्थिति थी।”

वहीं, एक अन्य घटना में माली की राजधानी बमाको में शनिवार को एक अभियान से लौटते वक्त एक सैन्य हेलीकॉप्टर रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हादसे में कोई हताहत हुआ है या नहीं। सेना ने कहा कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है। 

टॅग्स :MaliBamako
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वMali gold mine accident: सोने की खदान ढहने से 48 की मौत और कई घायल?, 2025 में पश्चिमी अफ्रीकी देश में दूसरी बड़ी दुर्घटना

अन्य खेलFIFA U-17 World Cup: जर्मनी ने पेनल्टी-शूटआउट में अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, इस टीम से मुकाबला

विश्वमाली: एक सप्ताह में UN शांतिरक्षकों के काफिले पर पांचवा हमला, एक शांतिरक्षक की मौत, तीन घायल

भारतनवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने पद छोड़ा

भारतनवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने पद छोड़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा