लाइव न्यूज़ :

ईरान: हिजाब नहीं पहनने पर छोटी बच्ची के मुंह पर हमला, हमलावरों ने चेहरे को किया लहूलुहान, देखें फोटो-वीडियो

By आजाद खान | Updated: February 23, 2023 16:54 IST

इस घटना से जुड़े फोटो और वीडियो के सामने आने पर यह दावा किया जा रहा है कि हमलावरों ने पीड़िता के घर वालों को धमकी भी दी है वे इस मुद्दे को मीडिया के सामने न ले जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर ईरान की एक लड़की का फोटो-वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फोटो-वीडियो में लड़की को लहूलुहान होते हुए देखा गया है। दावा है कि लड़की द्वारा हिजाब नहीं पहनने पर उस पर हमला हुआ है।

तेहरान: वायरल हो रहे एक वीडियो और कुछ फोटो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह ईरान का है जहां एक छोटी लड़की को कथित तौर पर हिजाब नहीं पनने पर मारा गया है। वीडियो और फोटो में लड़की को रोते और उसके मुंह से खून निकलते हुए देखा गया है। 

इस घटना को लेकर कई ट्विटर यूजर्स ने फोटो और वीडियो शेयर किया है जिसमें पीड़िता को देखा जा सकता है। आपको बता दें ईरान में हिजाब पहनने अनिवार्य है और ऐसे में जो इस कानून को नहीं मानता है, उसके साथ कथित तौर पर सख्ती की जाती है। 

क्या दिखा वायरल वीडियो में 

बुधवार से ही तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की को देखा जा रहा है जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वह स्कूल ड्रेस में है। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय की छात्रा सारा शिराजी को कथित तौर पर हिजाब नहीं पहनने के लिए रजिया हफ्त बारादरन नामक एक महिला द्वारा हमला किया गया है। 

दावा है कि सारा शिराजी पर ऐसे हमला किया गया है कि उसकी मुंह में काफी चोटें आई है जिस कारण वह खून-खून हो गई है। यही नहीं दावा यह भी है कि सारा शिराजी के घर वालों को भी इस घटना को लेकर चुप रहने को कहा गया है और यह धमकी दी गई है कि अगर उनके द्वारा इस घटना का विरोध हुआ और इसे लेकर मीडिया से राफ्ता किया गया तो उनका भी हाल महसा अमिनी जैसा होगा। 

क्या है पूरा मामला

इस लड़का का यह वीडियो ट्विटर यूजर मोनिका वर्मा द्वारा शेयर किया गया है जिसमें दो महिलाओं को बच्चों की मदद करते हुए देखी गई है। वहीं एक और यूजर ने इस घटना की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि यह हमला जिया हफ्त बारादरन नामक एक महिला द्वारा किया गया है। 

आपको बता दें कि ईरान में 1979 में इस्लामी क्रांति के बाद वहां पर हिजाब को अनिवार्य कर दिया था। ऐसे में महिलाएं और लड़कियों द्वारा ईरान के सरकारी भवनों, स्कूलों और कार्यालयों को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पहनना जरूरी है। 

ऐसे में ईरान के इस कानून को नहीं मानने और सार्वजनिक स्थानों पर बिना सही से कपड़े पहनने के कारण 22 साल की महसा अमिनी को ईरानी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था जिसके बाद में मृत्यु हो गई थी। 

टॅग्स :ईरानवायरल वीडियोchildसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?