लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में महंगाई चरम परः दूध 180 रुपये प्रति लीटर, टिंडे और लौकी की कीमतों ने भी छुआ आसमान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 15, 2019 05:33 IST

पाकिस्तान के टमाटर और दूध के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं. जहां तुरई और टिंडे के दाम 120 रुपए किलो और 80 रुपए किलो हैं, वहीं गोभी 60 रुपए किलो और लौकी 80 रुपए किलो है. टमाटर के दाम पिछले महीने से ही 120-140 रुपए प्रति किलो मिल रहे हैं.

Open in App

कराची, 14 अप्रैल: कंगाली के मुहाने पर खड़े पाकिस्तान में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. जहां अंतर्राष्ट्रीय जगत पर वह अपनी साख को बचाए रखने के लिए तमाम कदम उठा रहा है, वहीं घरेलु मोर्चे पर भी पाकिस्तान की स्थिति धीरे-धीरे मात खा रहा है. पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. टमाटर की बढ़ती कीमतों के बाद दूध के दाम आसमान छू रहे हैं. कराची डेयरी फामर्स असोसिएशन ने बीते बुधवार को दूध के दाम 23 रु पए बढ़ा दिए हैं. ऐसे में फुटकर दुकानों पर दूध 120 रुपए लीटर बिक रिहा है.

जिला प्रशासन ने भले ही दूध के दाम 94 रुपए तय किए हों, लेकिन बड़ी संख्या में दूध विक्रेता 120 रुपए से 180 रु पए तक में दूध बेच रहे हैं. असोसिएशन का कहना है कि सरकार ने कई बार निवेदन के बाद भी दूध के दाम बढ़ाने से इनकार कर दिया, इसके बाद दूध विक्रेताओं को खुद रेट बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा. असोसिएशन के शाकिर गुर्जर ने बताया, हम सरकार के लोगों से मिले और अपनी बात उनके सामने रखी, लेकिन उन्होंने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया. चारे के दाम कई गुना बढ़ गए हैं.

पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है, इस कारण ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी बढ़ गया है. जिला प्रशासन का कहना है कि ज्यादा कीमत पर दूध बेचने वालों के खिलाफ वह कार्रवाई करेंगे. प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर दुकानों पर दूध करीब 120 रुपए लीटर बिक रहा है, जो गैर-कानूनी है. प्रशानिक अधिकारियों ने कई दुकानों पर छापा मारा है और कई दुकानदारों पर कुल 103,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

टिंडे 120, लौकी 80 रुपए किलो पाकिस्तान के टमाटर और दूध के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं. जहां तुरई और टिंडे के दाम 120 रुपए किलो और 80 रुपए किलो हैं, वहीं गोभी 60 रुपए किलो और लौकी 80 रुपए किलो है. टमाटर के दाम पिछले महीने से ही 120-140 रुपए प्रति किलो मिल रहे हैं.

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट