लाइव न्यूज़ :

Israel Attack Gaza: इजरायल के हमले से गाजा में तबाही, 70 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2025 10:58 IST

Israel Attack Gaza:बहरहाल, विभिन्न सहायता एजेंसी का कहना है कि यह कदम गाजा में बढ़ती भुखमरी की स्थिति से निपटने के लिए नाकाफी है।

Open in App

Israel Attack Gaza: गाजा पट्टी में सोमवार को इजराइल के हवाई हमलों या गोलीबारी में कम से कम 78 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती महिला की मौत होने के बाद एक जटिल सर्जरी कर उसका प्रसव कराया गया लेकिन उसके नवजात शिशु की भी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों में कई लोग भोजन की तलाश में थे। इस हमले से पहले ही इजराइल ने क्षेत्र में गंभीर होते मानवीय संकट के मद्देनजर प्रतिबंधों में ढील दी थी।

गाजा में भुखमरी के बढ़ते संकट को लेकर बढ़ते दबाव के बीच इजराइल ने गत सप्ताहांत में कहा था कि वह गाजा सिटी, दीर अल-बलाह और मुवासी क्षेत्रों में रोज 10 घंटे के लिए सैन्य कार्रवाई रोकेगा और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सुरक्षित रास्तों की व्यवस्था करेगा। अंतरराष्ट्रीय विमानों के जरिए मदद पहुंचाने की सेवा भी बहाल कर दी गयी। बहरहाल, विभिन्न सहायता एजेंसी का कहना है कि यह कदम गाजा में बढ़ती भुखमरी की स्थिति से निपटने के लिए नाकाफी है।

संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के प्रवक्ता मार्टिन पेनर ने बताया कि रविवार को गाजा पहुंचने वाले उसके सभी 55 ट्रक को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही भीड़ ने लूट लिया। संयुक्त राष्ट्र के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि जमीनी स्तर पर अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है और वैकल्पिक रास्तों की अनुमति नहीं दी गई है। इजराइल ने यह भी स्पष्ट किया है कि मानवीय राहत के इन नए उपायों के साथ-साथ सैन्य अभियान भी जारी रहेगा। 

टॅग्स :PalestineIsrael
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल है ईरान की जनता क्या चाहती है?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

विश्व अधिक खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

विश्वरोबोट अभी गले मिला है, यदि गले पड़ गया तो ?

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वअमेरिका से अप्रवासी निकल जाएं तो?

विश्वक्या ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना पहले से रची गई थी? वायरल पोस्ट्स का सनसनीखेज दावा