लाइव न्यूज़ :

पाक में रसायन कारखाने में आग लगने से कम से कम 15 श्रमिकों की मौत

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:01 IST

Open in App

पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में शुक्रवार को एक रसायन कारखाने में भीषण आग लग जाने से कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई। मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गयी है। जियो टीवी की खबर के अनुसार, अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब शहर के मेहरान इलाके में रसायन के एक ड्रम में आग लग गई और फैक्टरी में फैल गई। एक बचाव अधिकारी फैसल एदी ने कहा कि 15 शव निकाले गए हैं और जाहिर तौर पर किसी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। जियो टीवी से कारखाना के एक कर्मचारी शाहिद ने कहा, ‘‘हम इमारत के अंदर थे और हमने काम करना शुरू कर दिया था, तभी आग लगी और तेजी से फैल गयी। हम मदद के लिए चिल्लाए लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। ”उन्होंने बताया कि मरने वालों में चार भाई भी शामिल हैं। कराची के प्रशासक मुर्तजा वहाब ने कहा कि दमकल विभाग को सुबह 10:09 बजे आग लगने की सूचना मिली और एक मिनट बाद ही गाड़ियां भेज दी गयीं। उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया कि आग बुझाने के लिए दमकल विभाग ने देरी की। उन्होंने पुष्टि की कि आग बुझा दी गई है और अधिकांश पीड़ितों की मौत दम घुटने के कारण हुयी।पुलिस ने बताया कि अब तक 15 श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं और अब भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। आग बुझाने की कोशिश में दो दमकलकर्मी घायल हो गए।मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुबीन अहमद के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है। मुबीन ने कहा कि कारखाने की छत पर ताला लगा हुआ था और कारखाने में प्रवेश करने का एक ही रास्ता था, जिससे कामगारों का बचना मुश्किल हो गया।डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने कराची के आयुक्त और श्रम विभाग से घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLabour Day 2026: श्रम विभाजन के बनते-बिगड़ते दायरे

विश्वVIDEO: खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में US कॉन्सुलेट पर भीड़ ने बोला धावा, 9 लोगों की मौत

विश्वपाकिस्तान के कराची में संदिग्ध गैस लीकेज के कारण हुए धमाके में बच्चों समेत 16 लोगों की मौत

भारतPakistan: बलूचिस्तान में बीएलए के हमलों में 10 सुरक्षाकर्मी, 37 आतंकवादी मारे गए, वीडियो

विश्वKarachi Mall Fire Death: शनिवार रात आग, 28 की मौत, 3 दिन से लापता हैं 80 लोग?, अस्पताल में 20 भर्ती

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?