दर्दनाक हादसाः कोलंबिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत, 35 लोग घायल, बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 9, 2022 08:53 AM2022-02-09T08:53:28+5:302022-02-09T09:07:22+5:30

अधिकारियों ने बताया कि परेरा नगर पालिका के रिसारल्डा में घातक भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की भी सूचना है।

At least 14 killed 35 injured in Colombia landslide President Ivan Duque offers condolences | दर्दनाक हादसाः कोलंबिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत, 35 लोग घायल, बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया

फोटोः Reuters

Highlightsभूस्खलन के कारण जो घर प्रभावित हुए हैं, उनमें से अधिकतर लकड़ी के बने थे बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया हैकोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं

बोगोटाः पश्चिमी कोलंबिया में एक शहर के एक रिहाइशी इलाके में भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि परेरा नगर पालिका के रिसारल्डा में घातक भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की भी सूचना है। कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

परेरा के मेयर कार्लोस माया ने बताया कि भूस्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने सचेत किया कि इलाके में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से इस जगह को खाली कर देने की अपील की, ताकि और लोग हताहत नहीं हों।

बता दें, भूस्खलन के कारण जो घर प्रभावित हुए हैं, उनमें से अधिकतर लकड़ी के बने थे। बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया है। इसके साथ ही ओटुन नदी के उफान पर होने के कारण इसके किनारे बसे दर्जनों घरों को खाली कराया गया है।

कोलंबिया में पहाड़ी इलाकों, लगातार भारी बारिश और घरों के खराब या अनौपचारिक निर्माण के कारण भूस्खलन आम है। देश की सबसे हालिया बड़ी भूस्खलन आपदा मोकोआ शहर में 2017 में हुई थी, तब 320 से अधिक लोग मारे गए थे।

Web Title: At least 14 killed 35 injured in Colombia landslide President Ivan Duque offers condolences

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे