लाइव न्यूज़ :

एस्ट्राजेनेका ने कोविड-19 रोधी टीका 76 प्रतिशत तक प्रभावी होने का किया दावा

By भाषा | Updated: March 25, 2021 09:51 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 मार्च (एपी) ब्रिटेन-स्वीडेन दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अमेरिकी अधिकारियों से मिली फटकार के बीच बुधवार को कहा कि उसका कोविड-19 रोधी टीका अत्यंत प्रभावी है।

एस्ट्राजेनेका ने देर रात जारी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने अध्ययन के आंकड़ों की पुनर्गणना की और इस नतीजे पर पहुंची कि यह टीका कोरोना वायरस संक्रमण के ऐसे मामलों में 76 प्रतिशत तक प्रभावी है, जिनमें संक्रमण के लक्षण होते हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में किए गए अध्ययन में उसने टीके के 79 प्रतिशत तक प्रभावी होने का दावा किया था।

एक दिन पहले ही अध्ययन का विश्लेषण करने वाली एक स्वतंत्र समिति ने एस्ट्राजेनेका पर आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया था। समिति ने कंपनी और अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़े शब्दों में लिखे पत्र में कहा कि कंपनी ने अध्ययन में जिक्र किए गए कुछ कोविड-19 मामलों को छोड़ दिया है।

अध्ययनों में आंकड़ों को लेकर होने वाले विवाद आमतौर पर गोपनीय रखे जाते हैं लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए एस्ट्राजेनेका को सार्वजनिक तौर पर विसंगतियों को दूर करने के लिए कहा।

अब सवाल यह है कि क्या कंपनी की नयी गणना से तनाव खत्म हो जाएगा।

बुधवार को अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब संघीय नियामक सभी आंकड़ों की सार्वजनिक रूप से जांच कर लेंगे तो विवाद खत्म हो जाएगा। उन्होंने अनुमान जताया कि यह अच्छा टीका साबित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल