लाइव न्यूज़ :

आसिम इफ्तिखार अहमद को पाकिस्तान विदेश कार्यालय का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:19 IST

Open in App

पाकिस्तान ने शुक्रवार को आसिम इफ्तिखार अहमद को विदेश कार्यालय का नया प्रवक्ता नियुक्त किया जिन्होंने जाहिद हफीज चौधरी का स्थान लिया। चौधरी ऑस्ट्रेलिया में उच्चायुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इफ्तिखार, इस नए कार्यभार से पहले थाईलैंड में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले, उन्होंने 2014 से 2017 तक मंत्रालय में महानिदेशक (संयुक्त राष्ट्र) के रूप में कार्य किया था। निवर्तमान प्रवक्ता को अगस्त 2020 में नियुक्त किया गया था जब उन्होंने आयशा फारूकी की जगह ली थी। चौधरी ने दक्षिण एशिया के महानिदेशक का पद भी संभाला था। उन्होंने विदेश मंत्रालय में अफगानिस्तान, ईरान और तुर्की के महानिदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभाग में संयुक्त सचिव राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रपति सचिवालय में महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?