लाइव न्यूज़ :

म्यांमा की सत्ता छोड़े सेना: बाइडन

By भाषा | Updated: February 5, 2021 08:55 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, पांच फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तख्तापलट करके म्यांमा की सेना ने जो सत्ता हासिल की है, वह उसे छोड़ दे।

म्यांमा की सेना तख्तापलट करके सत्ता में काबिज हो गई तथा उसने स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची, राष्ट्रपति यू विन मिंत और देश के अन्य शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया। सू ची को कहां रखा गया है, इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विदेश विभाग के मुख्यालय में बाइडन ने कहा, ‘‘बर्मा की सेना ने जिस सत्ता पर कब्जा किया है उसे वह छोड़ देनी चाहिए। जिन वकीलों, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें भी छोड़ा जाए, संचार-संवाद पर लगी पाबंदियों को हटाया जाए तथा हिंसा से बचा जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि हम लोकतंत्र की बहाली, कानून का शासन कायम करने तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की खातिर अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम करेंगे।’’

बाइडन ने कहा कि म्यांमा में तख्तापलट के मामले पर बीते कुछ दिन से उनका प्रशासन सहयोगियों और साझेदारों के साथ बातचीत कर रहा है ताकि इसका समाधान निकालने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को साथ लाया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं रिपब्लिकन नेता मिच मैककॉनेल के साथ संपर्क में हूं, हमने बर्मा में हालात पर साझा चिंताओं पर चर्चा की है और अपने संकल्प को लेकर हम एकजुट हैं। लोकतंत्र में कोई संदेह नहीं हो सकता, ताकत के बल पर जनता की इच्छाशक्ति को कभी खारिज नहीं करना चाहिए और न ही एक भरोसेमंद चुनाव के निष्कर्ष को खत्म करने के प्रयास करने चाहिए।’’

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि म्यांमा के विषय में एक द्विपक्षीय सहमति है।

प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी और मैककॉनेल ने म्यांमा पर पाबंदियां लगाने की मांग की है।

मैककॉनेल ने कहा, ‘‘सेना के कुछ बड़े अधिकारियों पर पहले ही पाबंदियां लगी है। कांग्रेस ने अधिकारियों को वहां की सेना पर और पाबंदियां लगाने की मंजूरी भी दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल